रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, 4 पैसे टूटकर 77.77 के स्तर पर हुआ बंद

कमजोर रुपए से आयात महंगा होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से खाने के तेलों के भाव में और इजाफा होगा

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 4:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.75 के स्तर पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज इंट्रा-डे में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 77.81 पर फिसल गया। हालांकि बाद में रुपए ने अच्छी रिकवरी दिखाई और अंत में रुपए ने 4 पैसे कमजोर होकर 77.77 पर क्लोजिंग दी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.75 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर फिसला और यह 77.73 के स्तर पर बंद हुआ।

बतातें चलें कि कमजोर रुपए से आयात महंगा होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से खाने के तेलों के भाव में और इजाफा होगा। रुपए में कमजोरी से विदेशो में पढ़ाई महंगी होगी। साथ ही इंपोर्टेड लैपटॉप, फोन, दूसरे सामान पर भी इसकी मार पड़ेगी।

वहीं दूसरी तरफ कमजोर रुपये से निर्यातकों को फायदा होगा। डॉलर में मजबूती से IT इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। साथ ही फार्मा कंपनियों को एक्सपोर्ट पर फायदा होगा। विदेशी सैलानी की संख्या में इजाफा संभव है। मजबूत डॉलर से Remittance पर ज्यादा रिटर्न संभव है।


Rupee 12pm Update-डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। 12 बजे के आसपास रुपया 77.81 के रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ है।

Rupee Open- 09 जून यानी गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 77.78 के स्तर पर जाता नजर आया। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.75 के स्तर पर खुला था। बता दें कि घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पैसे की लगातार निकासी रुपये पर दबाव बना रही है।

वहीं कल के कारोबार डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर फिसला और यह 77.73 के स्तर पर बंद हुआ। फिलहाल 10: 53 बजे के आसपास रुपया 77.76 के स्तर पर नजर आ रहा है।

इंट्राडे में बंपर कमाई कराएंगे ये स्टॉक, क्या आप भी लगाना चाहेंगे दां

इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी 16350 के ऊपर आया है। RIL, ITC, डॉक्टर रेड्डीज और ONGC ने बाजार को सहारा दिया। वहीं मिडकैप इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिल रही है। बाजार का साथ बैंकिंग, रियल्टी, मेटल और IT शेयर नहीं दे रहे हैं। निफ्टी FMCG इंडेक्स में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिली लेकिन फार्मा शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।

09 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,484.25 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,904.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।