Get App

रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, 4 पैसे टूटकर 77.77 के स्तर पर हुआ बंद

कमजोर रुपए से आयात महंगा होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से खाने के तेलों के भाव में और इजाफा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 4:56 PM
रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया,  4 पैसे टूटकर  77.77 के स्तर पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.75 के स्तर पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज इंट्रा-डे में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 77.81 पर फिसल गया। हालांकि बाद में रुपए ने अच्छी रिकवरी दिखाई और अंत में रुपए ने 4 पैसे कमजोर होकर 77.77 पर क्लोजिंग दी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर 77.75 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर फिसला और यह 77.73 के स्तर पर बंद हुआ।

बतातें चलें कि कमजोर रुपए से आयात महंगा होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से खाने के तेलों के भाव में और इजाफा होगा। रुपए में कमजोरी से विदेशो में पढ़ाई महंगी होगी। साथ ही इंपोर्टेड लैपटॉप, फोन, दूसरे सामान पर भी इसकी मार पड़ेगी।

वहीं दूसरी तरफ कमजोर रुपये से निर्यातकों को फायदा होगा। डॉलर में मजबूती से IT इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। साथ ही फार्मा कंपनियों को एक्सपोर्ट पर फायदा होगा। विदेशी सैलानी की संख्या में इजाफा संभव है। मजबूत डॉलर से Remittance पर ज्यादा रिटर्न संभव है।

Rupee 12pm Update-डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। 12 बजे के आसपास रुपया 77.81 के रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें