डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 79.79 के स्तर पर हुआ बंद

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.75 के स्तर पर खुला जो आगे 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया

अपडेटेड Aug 19, 2022 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोर हुई है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया

Rupee Close - डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 79.79 के स्तर पर बंद हुआ है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोर हुई है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.75 के स्तर पर खुला जो आगे 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 79.64 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच Crude Oil की कीमतों में शुक्रवार को लगतार तीसरे दिन उछाल आया। इसकी वजह आने वाले दिनों में क्रूड की मांग बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका में क्रूड के स्टॉक में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने की चिंता घटी है। अगर मंदी नहीं आई तो क्रूड की मांग बढ़ेगी।


टाटा एमएफ ने लॉन्च किया Tata Housing Opportunities Fund, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent Crude Futures) 7 सेंट यानी 0.1 फीसदी चढ़कर 96.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। गुरुवार को यह 3.1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियट क्रूड 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 90.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को इसमें 2.7 फीसदी मजबूती आई थी।

इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो आज लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17950 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी मामूली सुस्ती देखने को मिल रही है। इधर IT शेयरों में आज तगड़ा एक्शन दिख रहा है । निफ्टी IT INDEX करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। MINDTREE, TECH MAHINDRA और COFORGE 2 से 3% चढ़े है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।