डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी कमजोरी, 10 पैसे टूटकर 77.60 के स्तर पर हुआ बंद

रुपये में आज गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 77.60 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 6:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को कमजोर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

Rupee Close- रुपये में आज गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 77.60   के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.61 के स्तर पर खुला था।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को कमजोर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.61 के स्तर पर खुला था। फिलहाल 10:45 बजे के आसपास 77.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बता दें कि बुधवार यानी कल के कारोबार में रुपये में रिकॉर्ड लो से शानदार रिकवरी देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपया कल 20 पैसे की बढ़त के साथ 77.51 के स्तर पर बंद हुआ।डॉलर के मुकाबले रुपया कल 77.58 के स्तर पर खुला था और दिन भर यह 77.51 से 77.62 के बीच चक्कर लगाता रहा। बता दें कि मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था।


Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल बाजार में एक्सपायरी के दिन दायरे में बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी की 16 हजार 500 के ऊपर टिकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। दिग्गज RIL, TCS से बाजार को सहारा मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। चीन में राहत पैकेज के एलान से मेटल शेयरों में चमक बढ़ी है। एनर्जी , सरकारी बैंक, IT में भी खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन FMCG, ऑटो शेयर दबाव बना रहे हैं।

वहीं 01 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,930.16करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 984.11 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।