Rupee Vs Doller: 7 पैसे कमजोर होकर 79.91 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज कल की क्लोजिंग की तुलना में 3 पैसे कमजोर होकर 79.87 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में रुपया 79.84 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
आज शुरुआती कमजोरी के बाद रुपये की गिरावट और बढ़ती नजर आई है। वर्तमान में यह 10.15 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 79.91 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज कल की क्लोजिंग की तुलना में 3 पैसे कमजोर होकर 79.87 के स्तर पर खुला था।

 

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोर हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज कल की क्लोजिंग की तुलना में 3 पैसे कमजोर होकर 79.87 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में रुपया 79.84 के स्तर पर बंद हुआ था।


आज शुरुआती कमजोरी के बाद रुपये की गिरावट और बढ़ती नजर आई है। वर्तमान में यह 10.15 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Crypto influencer ने लोगों को जागरूक करने के लिए फर्जी इनवेस्टमेंट स्कीम लॉन्च की

आज इक्विटी बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 तो बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट सुधरा है। हरे निशान में मिडकैप इंडेक्स आया। फिलहाल 10.15 बजे के आसपास 278.95 अंक टूटकर 58,918.04 के स्तर पर नजर आ रहा था । वहीं 72.40 अंक गिरकर 17,583.20 के स्तर पर नजर आ रहा था।

इस बीच डिमांड में सुस्ती की आशंका से क्रूड में 4 फीसदी तेज गिरावट है। क्रूड का भाव 92 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। वहीं 06 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1144.53 करोड़ रुपए की खऱीदारी की। वहीं, इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 632.97 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।