Rupee Closing- डॉलर के मुकाबले रुपये की क्लोजिंग आज सपाट हुई है। हालांकि सोमवार की क्लोजिंग के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। बता दें कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 77.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं रुपये की शुरुआती चाल पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.72 के स्तर पर खुला था।
Rupee Open- मंगलवार को ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 77.71 के स्तर तक जाता नजर आया। घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती , कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और भारतीय बाजारों से लगातार हो रही एफआईआई की निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.72 के स्तर पर खुला जो कल यानी सोमवार की क्लोजिंग से 5 पैसे की कमजोरी दर्शाता है। फिलहाल 10. 17 बजे के डॉलर के मुकाबले रुपया 77.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।
इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो बाजार में गिरावट बढ़ी है। रियल्टी, FMCG, फार्मा, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।
वहीं 06 जून को भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई (FIIs) नेट सेलर रहें। सोमवार को एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 2,397.65 करोड़ रुपये की बिकवाली की है जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,940 करोड़ रुपये की खरीदारी करें।