डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। मंगलवार (5 जुलाई) को यह 79.37 के स्तर पर बंद हुआ। पहली बार रुपया इस स्तर पर पहुंचा है। डॉलर में मजबूती, विदेशी फंडों (Foreign Portfolio Investors) की शेयर बाजार में बिकवाली और बढ़ते करेंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) ने रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है।
