Rupee Close Update- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 17 पैसे की मजबूती के साथ 77.55 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। रुपया आज 77.51 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 के स्तर पर बंद हुआ था।
बाजार जानकारों का कहना है कि रुपये में स्टैगफ्लेशन (stagflation) के डर अभी और कमजोरी मुमकिन है। स्टैगफ्लेशन के चलते भारत सहित तमाम उभरती अर्थव्यवस्थाओं से विदेशी पूंजी निकलती नजर आ सकती है जिसका असर रुपयी जैसे उभरते बाजार की दूसरी करेंसियों पर भी देखने को मिल सकता है।
बता दें कि स्टैगफ्लेशन उस स्थिति को कहते है जब किसी देश की इकोनॉमी कीग्रोथ धीमी पड़ जाती है इसके साथ ही वहां बेरोजगारी की दर और महंगाई दोनों ही बढ़ जाते है।
Rupee Open- शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 77.49 के आसपास जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला है। रुपया आज 77.51 के स्तर पर खुला था। खुलने के बाद इसमें मजबूती नजर आई और यह पिछली क्लोजिंग से 7 पैसे की बढ़त दिखाते हुए 77.49 तक पहुंच गया। बता दें कि गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 77.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
कच्चे तेल में आई नरमी का फायदा रुपये को मिला है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 111.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी नरमी आई है और यह 0.29 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 103.02 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। रुपये को डॉलर में आई गिरावट और बॉन्ड यील्ड में नरमी का फायदा मिला है।
घरेलू इक्विटी मार्केट पर नजर डालें तो बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। चीन में राहत पैकेज से मेटल शेयरों में जोरदार रिकवरी आई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.5% चढ़ा है। ऑटो, सरकारी बैंक, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच इंडोनेशिया के पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बैन हटाने से FMCG शेयरों में रौनक है। रुचि सोया और अदानी विलमर में 4% से ज्यादा की बढ़त दिखा रहे है। वहीं ब्रिटानिया, HUL, मैरिको, डाबर में भी 2 से 3% की तेजी आई है। इधर अशोक लेलैंड के नतीजों को बाजार की सलामी मिली है। शेयर करीब 5% चढ़ा है। Q4 में मुनाफा तीन गुना बढ़कर 901 करोड़ हुआहै। रेवेन्यू में 25% की बढ़त हुई है। वहीं रिजल्ट्स के बाद HPCL फ्लैट रहा है।
19 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4899.92 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3225.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।