Get App

ग्लोबल इकोनॉमी में स्टैगफ्लेशन के डर से रुपये में बढ़ सकती है कमजोरी : एक्सपर्ट्स

Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। रुपये को डॉलर में आई गिरावट और बॉन्ड यील्ड में नरमी का फायदा मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 6:52 PM
ग्लोबल इकोनॉमी में स्टैगफ्लेशन के डर से रुपये में बढ़ सकती है कमजोरी : एक्सपर्ट्स
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 77.49 के आसपास जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला है।

Rupee Close Update- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 17 पैसे की मजबूती के साथ 77.55 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। रुपया आज 77.51 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार जानकारों का कहना है कि रुपये में स्टैगफ्लेशन (stagflation) के डर अभी और कमजोरी मुमकिन है। स्टैगफ्लेशन के चलते भारत सहित तमाम उभरती अर्थव्यवस्थाओं से विदेशी पूंजी निकलती नजर आ सकती है जिसका असर रुपयी जैसे उभरते बाजार की दूसरी करेंसियों पर भी देखने को मिल सकता है।

बता दें कि स्टैगफ्लेशन उस स्थिति को कहते है जब किसी देश की इकोनॉमी कीग्रोथ धीमी पड़ जाती है इसके साथ ही वहां बेरोजगारी की दर और महंगाई दोनों ही बढ़ जाते है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें