डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 7 पैसे टूटकर 79.25 के स्तर पर हुआ बंद

रुपये की शुरुआत आज 2 पैसे कमजोर रुपया 79.18 के मुकाबले 79.20 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.45 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.24 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 6:07 PM
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 79.25 के स्तर पर जाता नजर आया ।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 79.25 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज 2 पैसे कमजोर होकर 79.20 के स्तर पर हुई थी। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.18 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Open- शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 79.25 के स्तर पर जाता नजर आया । रुपये की शुरुआत आज 2 पैसे कमजोर रुपया 79.18 के मुकाबले 79.20 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.45 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.24 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

बता दें कि गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.18 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच 2 दिनों की कमजोरी के बाद कच्चे तेल में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 105 डॉलर के पास आया है। सप्लाई में कमी की आशंका से कीमतों में मजबूती देखने को मिली है।


2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिला। निफ्टी 10 जून के बाद 16200 के पार निकला है। इस हफ्ते निफ्टी करीब 3 परसेंट दौड़ा है लेकिन बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा है। कैपिटल गुड्स और सीमेंट शेयरों में सबसे तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। L&T का शेयर करीब 4% उछला है । जबकि इंडिया सीमेंट 5% की तेजी के साथ FNO का टॉप गेनर बना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।