डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, 43 पैसे टूटकर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 78.95 के मुकाबले 79 पर खुला

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 3:45 PM
फिलहाल रुपया 11.30 बजे के आसपास 79.06 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भारी दबाव देखने को मिला। जिसके चलते डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया आज 43 पैसे कमजोर होकर 79.38 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 78.95 के मुकाबले 79 पर खुला था। वहीं कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर 78.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 78.95 के मुकाबले 79 पर खुला। फिलहाल रुपया 11.30 बजे के आसपास 79.06 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

बता दें कि दे कि कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर 78.95 के स्तर पर बंद हुआ। खराब होती ग्लोबल माइक्रो स्थितियों की वजह से दुनिया भर की तमाम करेंसीज में डॉलर के मुकाबले कमजोरी आई है। रुपया भी इस गिरावट का शिकार हो रहा है।


Marksans Pharma के शेयर 14% भागे, जानिए क्या है वजह

इक्विटी बाजार पर नजर डालें तो बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 16000 के करीब पहुंचा है । HDFC BANK, INFOSYS, RIL और ICICI BANK ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 300 अंक से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिडकैप शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। मेटल, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जबकि हिंडाल्को, वेदांता और टाटा स्टील में करीब 2% की तेजी है।

4 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2149.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1688.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।