Rupee close -डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे कमजोर 78.97 के स्तर पर बंद हुआ है। जून में अब तक रुपये में 2% की गिरावट आई है। गौरतलब हो कि जनवरी 2021 से रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
क्रूड में तेजी का रुपए पर असर दिख रहा है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड में मजबूती से भी रुपये में दबाव बना हुआ है। अमेरिकी फेड की सख्ती से भी रुपए में दबाव बना है। शेयर बाजार में दबाव से भी रुपए में गिरावट आई है।
Rupee Open - बुधवार को ओपनिंग ट्रेड में रुपया 11 पैसे टूटकर 78.96 के रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया है। विदेशी फंडो की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला था और इसमें 78.86 के साथ अपनी शुरुआत की थी।
बाजार के आगे बढ़ने के साथ ही रुपये की कमजोरी भी आगे बढ़ती गई और ये पिछले क्लोजिंग से 11 पैसे फिसलकर 78.96 के आसपास तक आ गया। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास 78.89 के आसपास नजर आ रहा है। मंगलवार को रुपया 48 पैसे कमजोर होकर 78.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दूसरी एशियाई करेंसी की तरह ही कमजोरी के साथ खुला। रुपये पर कच्चे तेल के भाव में तेजी अपना असर डाल रही है। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को रुपया 78.50-79.10 के आसपास घूमता नजर आ सकताहै ।
यह भी बता दें कि इस महीने रुपये में अब तक 1.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि इस साल रुपया 6.28 फीसदी टूटा है। इस बीच कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। भाव 118 डॉलर के पार निकला है। G7 देशों की बैठक में प्रोडक्शन बढ़ाने पर सहमति नहीं बढ़ने से दबाव बना हुआ है।
28 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1244.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1205.63 करोड़ रुपए की खरीदारी की।