Get App

डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर फिसला, 20 पैसे टूटकर 78.97 पर हुआ बंद

इस महीने रुपये में अब तक 1.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि इस साल रुपया 6.28 फीसदी टूटा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 3:56 PM
डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर फिसला, 20 पैसे टूटकर 78.97 पर हुआ बंद
रुपये पर कच्चे तेल के भाव में तेजी अपना असर डाल रही है। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को रुपया 78.50-79.10 के आसपास घूमता नजर आ सकताहै ।

Rupee close -डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे कमजोर 78.97 के स्तर पर बंद हुआ है। जून में अब तक रुपये में 2% की गिरावट आई है। गौरतलब हो कि जनवरी 2021 से रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

क्रूड में तेजी का रुपए पर असर दिख रहा है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड में मजबूती से भी रुपये में दबाव बना हुआ है। अमेरिकी फेड की सख्ती से भी रुपए में दबाव बना है। शेयर बाजार में दबाव से भी रुपए में गिरावट आई है।

 

Rupee Open - बुधवार को ओपनिंग ट्रेड में रुपया 11 पैसे टूटकर 78.96 के रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया है। विदेशी फंडो की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला था और इसमें 78.86 के साथ अपनी शुरुआत की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें