Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 79.43 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये ने आज शुरुआत भी कमजोरी के साथ की थी।डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 79.25 के मुकाबले 79.27 पर खुला था।
Rupee Open - आज यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया। रुपये ने आज शुरुआत भी कमजोरी के साथ की थी।डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 79.25 के मुकाबले 79.27 पर खुला था। खुलने के बाद इसमें और कमजोरी आती नजर आई और इसने 79.38 का अपना रिकॉर्ड लो भी छु लिया। फिलहाल 10.33 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.35 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।
बता दें कि रुपया शुक्रवार को 79.25 के स्तर पर बंद हुआ था और इसका पिछला लाइफ टाइम लो 79.3750 का है जो पिछले हफ्ते ही देखने को मिला था। घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी, एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली और ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं रुपये पर अपना दबाव बना रही है।
8 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 109 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 35 करोड़ रुपए की खरीदारी की। F&O में FII के ऐक्शन की बात करें तो FII ने 8 जुलाई को इंडेक्स फ्यूचर्स में 743 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में इन्होंने 1039 करोड़ रुपए की बिकवाली की। 8 जुलाई को स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 892 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
घरेलू बाजार की चाल पर नजर डालें तो IT शेयरों की कमजोरी से निफ्टी पर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब आधा परसेंट नीचे फिसला है। NIFTY IT इंडेक्स भी 3% लु़ढ़का है। INFOSYS, विप्रो टेक महिंद्रा, HCL TECH 3% तक टूटे है। हालांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। एनर्जी शेयरों में आज तेजी का करंट दिख रहा है। ONGC और NTPC करीब 2% चढ़े है। FMCG और मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।