Get App

डॉलर के मुकाबले रुपये ने हिट किया अपना ऑल टाईम लो, 79.43 के स्तर पर हुआ बंद

घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी, एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली और ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं रुपये पर अपना दबाव बना रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2022 पर 3:46 PM
डॉलर के मुकाबले रुपये ने हिट किया अपना ऑल टाईम लो,  79.43 के स्तर पर हुआ बंद
बता दें कि रुपया शुक्रवार को 79.25 के स्तर पर बंद हुआ था और इसका पिछला लाइफ टाइम लो 79.3750 का है जो पिछले हफ्ते ही देखने को मिला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 79.43 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये ने आज शुरुआत भी कमजोरी के साथ की थी।डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 79.25 के मुकाबले 79.27 पर खुला था।

Rupee Open - आज यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया। रुपये ने आज शुरुआत भी कमजोरी के साथ की थी।डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 79.25 के मुकाबले 79.27 पर खुला था। खुलने के बाद इसमें और कमजोरी आती नजर आई और इसने 79.38 का अपना रिकॉर्ड लो भी छु लिया। फिलहाल 10.33 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.35 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

बता दें कि रुपया शुक्रवार को 79.25 के स्तर पर बंद हुआ था और इसका पिछला लाइफ टाइम लो 79.3750 का है जो पिछले हफ्ते ही देखने को मिला था। घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी, एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली और ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं रुपये पर अपना दबाव बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें