डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 79.61 के स्तर पर हुआ बंद

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.22 के स्तर पर खुला था। उसके बाद इसमें और कमजोरी आई और यह 79.31 पर जाता नजर आया

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 5:05 PM
घरेलू इक्विटी मार्केट में निचले स्तरों से आई रिकवरी और एफआईआई की तरफ से लौटी खरीदारी रुपये को सपोर्ट दे सकती है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 39 पैसे टूटकर 79.61 के स्तर पर बंद हुआ है।

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में घुमता नजर आ रहा है। हालांकि इस बीच इक्विटी मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.22 के स्तर पर खुला था। उसके बाद इसमें और कमजोरी आई और यह 79.31 पर जाता नजर आया।

वहीं बुधवार को रुपया 38 पैसे की मजबूती लेकर 79.25 पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती आई है और यह 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 105.36 के स्तर पर नजर आ रहा है।


अमेरिका में महंगाई में आई गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में महंगाई जून के 9.1 फीसदी से घटकर 8.5 फीसदी पर आ गया है। इस बीच ब्रेंट क्रूड फ्यूचर भी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 97.28 प्रति बैरल पर नजर आ रहा है।

फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि आज रुपये की चाल मिली-जुली रह सकतीहै। घरेलू इक्विटी मार्केट में निचले स्तरों से आई रिकवरी और एफआईआई की तरफ से लौटी खरीदारी रुपये को सपोर्ट दे सकती है।

इस बीच 10 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1061.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 768.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

यह भी पढ़ें- ये मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक आज हो जाएगा एक्स-डिविडेंड , जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।