Rupee Vs Doller: रुपये में कमजोरी, 5 पैसे टूटकर 79.77 के स्तर पर हुआ बंद

श्रीराम अय्यर का कहना है कि इन्वेस्टर इस हफ्ते आने वाले य़ूएस फेड के फैसले से आने वाले नए ट्रिगर का इंतजार करेंगे और अपने आप को लॉन्ग पोजिशन लेने से रोके रहेंगे

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रेडर्स का कहना हैकि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया डॉलर में आई ओवरनाइट कमजोरी के चलते हल्की मजबूती के साथ खुला।

Rupee Close - डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 79.77 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.73 के स्तर पर खुला था और उसके बाद यह सीमित दायरे में घुमता नजर आया। शुरुआती कारोबार में यह 79.79 के स्तर तक जाता दिखा।

आज के शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में घूमता नजर आ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी और यूएस फेड के रुख में कड़ाई की संभावना के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी आई है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.73 के स्तर पर खुला था और उसके बाद यह सीमित दायरे में घुमता नजर आया। शुरुआती कारोबार में यह 79.79 के स्तर तक जाता दिखा।


गौरतलब है कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 79.78 के स्तर पर बंद हुआ था। ट्रेडर्स का कहना हैकि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया डॉलर में आई ओवरनाइट कमजोरी के चलते हल्की मजबूती के साथ खुला। हालांकि घरेलू बाजार की मंदी और भारतीय बाजारों से विदेशी फंड की निकासी के चलते रुपये पर दबाव बढ़ता नजर आया।

Zomato के शेयर दो दिनों में 18% तक टूटकर 44 रुपए पर आए लेकिन Jefferies को 100 रुपए तक जाने का भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश

रिलायंस सिक्योरिटीज के श्रीराम अय्यर का कहना है कि इन्वेस्टर इस हफ्ते आने वाले य़ूएस फेड के फैसले से आने वाले नए ट्रिगर का इंतजार करेंगे और अपने आप को लॉन्ग पोजिशन लेने से रोके रहेंगे। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी , ग्लोबल ग्रोथ से बढ़ी चिंता और यूएस फेड के रैवेये में कड़ाई कुछ ऐसे कारण है जिसके चलते रुपये पर दबाव बन सकता है।

25 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 844.78 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 72.26 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।