रुपये में मजबूती कायम, 7 पैसे बढ़कर 77.98 के स्तर पर हुआ बंद

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सपोर्ट मिल रही है। हालांकि एफआईआई की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली घरेलू इक्विटी मार्केट की कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते रुपये की बढ़त सीमित रही है

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 4:32 PM
सोमवार यानी आज के कारोबार में शुरुआती ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.93 के आसपास नजर आया।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 77.98  के स्तर पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।  डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.93 के आसपास नजर आया। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 77.98 के स्तर पर खुला था। फिर उसके बाद इसमें और मजबूती आई।

सोमवार यानी आज के कारोबार में शुरुआती ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.93 के आसपास नजर आया। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 77.98 के स्तर पर खुला था। फिर उसके बाद इसमें और मजबूती आई। फिलहाल यह शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 19 पैसे की बढ़त के साथ 77.88 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 78.05 के स्तर पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सपोर्ट मिल रही है। हालांकि एफआईआई की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली घरेलू इक्विटी मार्केट की कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते रुपये की बढ़त सीमित रही है।


इसी हफ्ते निफ्टी छू सकता है 15650 का स्तर, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

इस बीच डॉलर इंडेक्स में 0.30 फीसदी की कमजोरी आई है और यह 104.38 पर नजर आ रहा है । दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 112.83 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आ रहा है।

आज की बाजार की चाल पर नजर डालें तो बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट दबाव देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि निफ्टी और बैंक निफ्टी निचले स्तरों से हल्की रिकवरी आई है। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर्स में दबाव देखने को मिल रहा है। मेटल की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। 2 दिन में NIFTY METAL INDEX 16% फिसला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।