डॉलर vs रुपया: रुपये में गिरावट का दौर जारी, बिना बदलाव के 79.88 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला है। खुलने के बाद इसने आज के कारोबार में 79.95 का रिकॉर्ड निचला स्तर भी छू लिया है

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 5:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जुलाई में अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 1.80 रुपये से ज्यादा कमजोर हो गया है और इस साल डॉलर के मुकाबले रुपये में अब तक 7 फीसदी की कमजोरी आई है ।

डॉलर vs रुपया क्लोज:  रुपया 80 की दहलीज पर खड़ा है, लेकिन आज के कारोबार में इससे आगे नहीं टूटा है। हालांकि आज रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 79.94 पर खुला था और इसने 79.95 के नया रिकॉर्ड लो भी लगाया लेकिन बाद में रुपए ने वहां से रिकवरी दिखाई और अंत में कल के ही लेवल 79.88 पर बंद हुआ।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला है। खुलने के बाद इसने आज के कारोबार में 79.95 का रिकॉर्ड निचला स्तर भी छु लिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोर होकर 79.94 के स्तर पर खुला था। रुपया 80 के एकदम करीब पहुंच गया है। फिलहाल 10.08 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.94 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कल 25 पैसे कमजोर होकर 79.88 के स्तर पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि जुलाई में अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 1.80 रुपये से ज्यादा कमजोर हो गया है और इस साल डॉलर के मुकाबले रुपये में अब तक 7 फीसदी की कमजोरी आई है ।


बता दें कि US में महंगाई बढ़ने से फेड की तरफ से अपनी ब्याज दरों में 1 फीसदी बढ़ोतरी का डर है। डॉलर इंडेक्स में तेज उछाल देखने को मिला है। डॉलर इंडेक्स 20 सालों की ऊंचाई पर चला गया है। इस बीच FII की तरफ से शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ी है। जिसका निगेटिव असर रुपए पर देखने को मिल है।

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से भी डॉलर की मांग बढ़ी है। एक्सपोर्टर्स की तरफ से भी लगातार डॉलर की मांग हो रही है। इसके आलावा मंदी की आशंका के चलते डॉलर की सेफ हेवन अपील बढ़ती नजर आ रही है। इन सभी कारणों से डॉलर के मुकाबले दुनिया की तमाम बड़ी करेंसीज कमजोर हुई हैं जिसमें रुपया भी शामिल है।

14 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 309.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 556.40 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

इक्विटी मार्केट पर नजर डालें तो 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। हलांकि बैंक निफ्टी दबाव में नजर आ रहा है। वहीं एफएमसीजी, इंफ्रा, रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं आईटी, बैंक, मेटल शेयरों पर दबाव दिख रहा है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।