डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटा, 79.66 के स्तर पर हुआ बंद

फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 79.6750 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 पर बंद हुआ था

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ खुला है। ट्रेडरों की नजर आज आने वाले खुदरा महंगाई आंकड़ों पर लगी हुई है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटकर 79.66 के स्तर पर बंद हुआ। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में  डॉलर के मुकाबले रुपया 79.67 के स्तर पर खुला था और यह 79.63 -79.72 के बीच कारोबार करता नजर आया। शुक्रवार के कारोबार में रुपये 4 पैसे टूटकर 79.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं गुरुवार के कारोबार में यह 37 पैसे टूटकर 79.62  के स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ खुला है। ट्रेडरों की नजर आज आने वाले खुदरा महंगाई आंकड़ों पर लगी हुई है। ट्रेडरों की नजर इस बात पर भी लगी हुई है कि क्या डॉलर की डिमांड में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी?

फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 79.6750 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 पर बंद हुआ था।


गौरतलब है कि आज शाम को जुलाई महीने के खुदरा महंगाई आंकड़े आने वाले है। जिसमें जून महीने की तुलना में नरमी आने की उम्मीद है। लेकिन यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आरबीआई के टॉलरेंस लिमिट से ऊपर रहेगा।

जुलाई में खुदरा महंगाई (CPI) में नरमी दिख सकती है। जून के 7 फीसदी के मुकाबले जुलाई में खुदरा महंगाई 6.5 फीसदी से 6.8 फीसदी की रेंज में रहनी संभव है। CNBC-TV18 Poll के मुताबिक जुलाई में खुदरा महंगाई जून के 7.01 फीसदी के मुकाबले 6.68 फीसदी पर रह सकती है। जुलाई कोर CPIजून के 6 फीसदी के मुकाबले 5.93 फीसदी पर रह सकती है।

इस बीच OPEC ने 2022 के लिए ग्लोबल मांग का अनुमान घटाया है। अप्रैल से लगातार तीसरी बार मांग का अनुमान घटाया गया है। ओपेक ने मांग का अनुमान 3 Lk bpd घटाकर 2.88 Cr bpd किया है। OPEC ने 2023 के लिए भी ग्लोबल मांग का अनुमान घटाया है। आगे प्रोडक्शन नहीं बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 100 डॉलर के पास पहुंचा है।

11 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2298.08 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 729.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

यह भी पढ़ें- Paytm को अरबों का घाटा, फिर क्यों बढ़ रही विजय शेखर शर्मा की सैलरी? इस एडवाइजरी फर्म ने उठाए सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।