Paytm को अरबों का घाटा, फिर क्यों बढ़ रही विजय शेखर शर्मा की सैलरी? इस एडवाइजरी फर्म ने उठाए सवाल

एडवाइजरी फर्म IiAS ने विजय शेखर शर्मा के लिए प्रस्तावित वेतन यानी रिम्युनरेशन का विरोध किया है, जो सेंसेक्स 30 (Sensex 30) में शामिल कंपनियों के किसी भी अधिकारी से ज्यादा है। IiAS ने शेयरहोल्डर्स को कंपनी के इस कदम के खिलाफ वोट करने की सलाह दी है

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
एडवाइजरी फर्म आईआईएएस ने यह भी कहा कि पेटीएम का शेयर 2,150 रुपये के लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 63.6 फीसदी गिरकर 11 अगस्त को 825.50 रुपये पर आ चुका है

Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma reappointment :  एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) ने विजय शेखर शर्मा की एक बार फिर से पांच साल के लिए सीईओ के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उसने इस पद के लिए प्रस्तावित वेतन यानी रिम्युनरेशन का भी विरोध किया है, जो सेंसेक्स 30 (Sensex 30) में शामिल कंपनियों के किसी भी अधिकारी से ज्यादा है। IiAS ने शेयरहोल्डर्स को कंपनी के इस कदम के खिलाफ वोट करने की सलाह दी है।

19 अगस्त को होगी एनुअल जनरल मीटिंग

पेटीएम (Paytm) की 19 अगस्त को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग से पहले आई उसकी एक रिपोर्ट में शेयरहोल्डर्स से शर्मा की पुनः नियुक्ति को मंजूरी देने की उम्मीद की गई है। इस पर IiAS ने कहा, “शर्मा ने कंपनी के प्रॉफिट को लेकर अतीत में कई वादे किए हैं, लेकिन ये पूरे नहीं हुए हैं। हम मानते हैं कि प्रबंधन को बोर्ड को पेशेवर बनाने पर विचार करना चाहिए।”


Paytm की बढ़ने वाली है मुसीबत, Macquarie 400 करोड़ रुपये के किस झटके की कर रही है बात?

शर्मा को बोर्ड में मिल सकता है स्थायी पद

रिपोर्ट के मुताबिक, “हम बोर्ड की इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि कंपनी के पास डायरेक्टर्स और सीनियर मैनेजमेंट के लोगों के उत्तराधिकार के क्रम के लिए एक प्रभावी उत्तराधिकार योजना है। हम इस बात चिंता जाहिर करते हैं कि वह (शर्मा) रोटेशन के तहत सेवानिवृत्ति के अधीन नहीं हैं और यदि वह एमडी के रूप अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद गैर कार्यकारी पद पर बने रहते हैं तो उन्हें बोर्ड में स्थायी पद मिल जाएगा।”

"मैं निर्धनता हूं...", Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने शेयर की 10वीं क्लास में लिखी अपनी कविता

घाटे के बाद भी वेतन बढ़ोतरी पर उठाए सवाल

एडवाइजरी फर्म ने यह भी कहा कि पेटीएम का शेयर 2,150 रुपये के लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 63.6 फीसदी गिरकर 11 अगस्त को 825.50 रुपये पर आ चुका है, जिससे शेयरहोल्डर्स की वेल्थ खासी घट चुकी है। इसके अलावा, पेटीएम को अप्रैल-जून तिमाही में 644 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रिपोर्ट कहती है, कंपनी मिनिमम रिम्युनरेशन के रूप में प्रस्तावित बढ़ोतरी के लिए शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांग रही है। ऐसे में घाटा बने रहने के बावजूद इसका भुगतान किया जाएगा।

IiAS के अनुमान के मुताबिक, शर्मा को 9 रुपये की दर से 2.1 करोड़ स्टॉक ऑप्शंस के साथ ही वित्त वर्ष 23 में 796 करोड़ रुपये से ज्यादा वेतन मिलने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।