Top Trading Picks : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। IT शेयरों में आई तेज रिकवरी से बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। वहीं मेटल,तेल से जुड़े और कैपिटल गुड्स के शेयर दबाव में हैं। सुबह 9:35 बजे के आसपास सेंसेक्स 305.50 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,704.22 पर और निफ्टी 92.45 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,782 के आसपास कारोबार कर रहा था बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त के बावजूद मार्केट ब्रेथ कमजोर दिख रही है। 1,284 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,631 शेयरों में गिरावट आई है। BSE IT लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा तेजी वाला सेक्टर बना है। जबकि BSE TECh भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मेटल,कैपिटल गुड्स,ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स दबाव में दिख रहे है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कहना है कि कल बाजार में काफी अच्छी जगह से एक रिवर्सल देखने को मिला है। यह रिवर्सल 22,200 से 24,600 के आसपास से आई रैली के 50% रिट्रेसमेंट लेवल 23,300 के पास आया। इसमें कोई शक नहीं है कि 23,100 के पास जो एक अनफिल्ड गैप था वो अभी तक भरा नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिन में या कभी भी एक बार शायद वो गैप फिल होता हुआ नजर आए। लेकिन फिलहाल के लिए मार्केट का मोमेंटम पॉजिटिव है और ऊपर में 23,800- 23,900 तक का रिट्रेसमेंट देखने को मिल सकता। बाजार में कंसोलीडेशन के साथ पॉजिटिव रुझान रह सकता है। मिड कैप और स्माल कैप में फिर एक्शन देखने को मिला है। ऐसे में बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन ज्यादा रहना चाहिए। मार्केट में हमें 23,500-24,000 इसके बीच एक कंसोलिडेशन होता हुआ दिख सकता है।
आज के लिए अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज के लिए दो स्टॉक्स चुने हैं। इनमें से एक बॉटम फिशिंग कैंडिडेट है। ये है वोल्टॉस जो एक बड़े करेक्शन के बाद अपने बेस के आसपास है। इस शेयर में खरीदारी की सलाह रहेगी। स्टॉक अभी 1295 रुपए के आसपास चल रहा है। इसको करंट मार्केट प्राइस के आसपास खरीदें। इस खरीदारी के 1266 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। वोल्टॉस में शॉर्ट टर्म में 1328 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं।
अरुण कुमार मंत्री का दूसरा पंसदीदा स्टॉक है बजाज ऑटो। इसमें एक अच्छा ब्रेकआउट हुआ है। स्टॉक 10,000 रुपए के ऊपर स्टॉक सस्टेन कर रहा है। इस शेयर में उनकी 10,400 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह। इसके लिए 10,211 रुपए का स्टॉप लॉस होना चाहिए। इस शेयर में शॉर्ट टर्म में 10,890 रुपए तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं। यह दोनों ही स्टॉक पोजीशनल बेसिस के हिसाब से बॉय करके चल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।