RBI की नीतियों के कारण रुपए की स्थिति बेहतर, बनी हुई है नजर: आरबीआई गवर्नर

आरबीआई पॉलिसी के ऐलान के पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही थी और यह 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 के स्तर पर दिख रहा था

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उन्होंने कहा कि अब तक डॉलर में आई रुपये की गिरावट एक निश्चित क्रम में हुई है । उन्होंने कहा कि रुपये में आई इस गिरावट की मुख्य वजह डॉलर में आई मजबूती है।

आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग खत्म होने के बाद आज मौद्रिक नीतियों का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने कहा कि आरबीआई की नीतियों के कारण रुपये की स्थिति बेहतर हैं। अन्य करेंसी के मुकाबले रुपये में कम गिरावट हुई है। रुपये की स्थिरता पर आरबीआई की नजर बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक डॉलर में आई रुपये की गिरावट एक निश्चित क्रम में हुई है । उन्होंने कहा कि रुपये में आई इस गिरावट की मुख्य वजह डॉलर में आई मजबूती है। इस गिरावट के पीछे कोई आतंरिक मैक्रो इकोनॉमिक कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया कल तक 4.7 फीसदी टूटा है और यह गिरावट एक निश्चित क्रम में हुई है।

बता दें कि आरबीआई पॉलिसी के ऐलान के पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही थी और यह 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 के स्तर पर दिख रहा था। फिलहाल 11.31 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे बढ़कर 79.07 के आसपास नजर आ रहा था।


वहीं आज इंटरबैक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.15 के स्तर पर खुला था। खुलने के बाद इसमें मजबूती आती दिखी थी और यह कल की क्लोजिंग की तुलना में 46 पैसे की मजबूती हासिल करते हुए 78.94 के स्तर पर जाता नजर आया था। वहीं कल के कारोबार में रुपया 25 पैसे टूटकर 79.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विदेशी निवेशकों की एक बार फिर भारतीय बाजारों की तरफ रुख करने और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से रुपये को सपोर्ट मिला है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसद की बढ़त के साथ 105.84 पर नजर आ रहा है ।

वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 94.33 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आ रहा है। यह भी बता दें कि 4 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1474.77 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 46.79 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

यह भी पढ़ें- RBI पॉलिसी को बाजार से मिला थम्सअप, रेपो रेट से जुड़े शेयरों में भी तेजी कायम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।