Rupee close- डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 78.34 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे सुधरकर 78.20 के स्तर पर खुला था। गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 78.32 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 104.26 पर नजर आ रहा है।
Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे सुधरकर 78.20 के स्तर पर खुला है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से रुपये को सहारा मिला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 78.20 पर खुलने के बाद 78.19 के हाई और 78.24 के लो के बीच चक्कर लगाता दिखा।
गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 78.32 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 104.26 पर नजर आ रहा है। वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 109.82 प्रति डॉलर बैंरल पर नजर आ रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से रुपये को सपोर्ट मिला है। Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि रुपया हमें 78 से 78.40 के स्तर के बीच घूमता नजर आएगा। FPI लगातार यूएस डॉलर की खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा ऑयल कंपनियों की तरफ से भी डॉलर की खरीदारी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से रुपया कमजोर बना हुआ है। लेकिन दूसरी तरफ रुपये को सहारा देने के लिए आरबीआई लगातार डॉलर की बिकवाली कर रहा है।
अब घरेलू बाजार पर नजर डाले तों हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी 15650 के ऊपर टिका है। RIL, HDFC BANK, ICICI BANK और HUL ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप INDEX में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच ऑटो शेयरों की रफ्तार और तेज हुई है। मेटल के दाम घटने और डिमांड सुधरने की उम्मीद ने जोश भरा है। हीरो मोटो और TVS मोटर्स सबसे ज्यादा 3% चढ़े है।