Get App

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी, 78.20 के स्तर पर हुआ बंद

FPI लगातार यूएस डॉलर की खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा ऑयल कंपनियों की तरफ से भी डॉलर की खरीदारी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से रुपया कमजोर बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 5:19 PM
डॉलर के मुकाबले रुपये में  कमजोरी, 78.20 के स्तर पर हुआ बंद
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 109.82 प्रति डॉलर बैंरल पर नजर आ रहा है।

Rupee close- डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 78.34 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे सुधरकर 78.20 के स्तर पर खुला था। गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 78.32 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 104.26 पर नजर आ रहा है।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे सुधरकर 78.20 के स्तर पर खुला है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से रुपये को सहारा मिला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 78.20 पर खुलने के बाद 78.19 के हाई और 78.24 के लो के बीच चक्कर लगाता दिखा।

गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 78.32 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 104.26 पर नजर आ रहा है। वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 109.82 प्रति डॉलर बैंरल पर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें