डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटा, 79.97 के स्तर पर हुआ बंद

बीते हफ्ते रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते भारतीय रुपया 79.96 का नया लो छूता नजर आया। 15 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 62 पैसे टूटकर 79.87 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jul 18, 2022 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया।

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे कमजोर होकर 79.97 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 79.88 के मुकाबले 79.79 के स्तर पर खुला।शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज मजबूत शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 79.88 के मुकाबले 79.79 के स्तर पर खुला। फिलहाल 11.03 बजे के आसपास रुपया 79.83 पर नजर आ रहा है।


शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.88 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते भारतीय रुपया 79.96 का नया लो छूता नजर आया। 15 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 62 पैसे टूटकर 79.87 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि 8 जुलाई को रुपया 79.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

HDFC Bank शेयर जून तिमाही के नतीजों के बाद टूटे, जानिए अब निवेशक बेचकर निकलें या बने रहें

वहीं इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो अच्छे ग्लोबल संकेतों ने BULLS ने बाजार में जोश भरा है। सेंसेक्स 450 प्वाइंट ऊपर निकला है। वहीं निफ्टी 16200 की तरफ बढ़ रहा है। सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी रौनक नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी जारी है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है ।

इधर डॉलर के लगातार मजबूत होने और अमेरिका में मंदी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशी निवेशक (FIIs) ने भारतीय इक्विटी बाजार को लेकर अब भी सतर्क हैं। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक 7,400 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे हैं। इससे पहले जून में इक्विटी से 50, 203 करोड़ रुपए की कमाई की है।

15 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1649.36 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1059.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की। FPI ने जून में इक्विटी से 50,203 करोड़ रुपए निकाले। मार्च 2020 के बाद से यह सबसे ज्यादा नेट आउटफ्लो था। तब उन्होंने 61,973 करोड़ रुपए निकाले थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।