Get App

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटा, 79.97 के स्तर पर हुआ बंद

बीते हफ्ते रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते भारतीय रुपया 79.96 का नया लो छूता नजर आया। 15 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 62 पैसे टूटकर 79.87 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 3:44 PM
डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटा, 79.97  के स्तर पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया।

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे कमजोर होकर 79.97 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 79.88 के मुकाबले 79.79 के स्तर पर खुला।शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 79.76 के स्तर पर जाता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज मजबूत शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 79.88 के मुकाबले 79.79 के स्तर पर खुला। फिलहाल 11.03 बजे के आसपास रुपया 79.83 पर नजर आ रहा है।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.88 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते भारतीय रुपया 79.96 का नया लो छूता नजर आया। 15 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 62 पैसे टूटकर 79.87 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि 8 जुलाई को रुपया 79.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें