Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज सपाट बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 78.97 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 78.97 के मुकाबले 78.87 पर खुला था। वहीं बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.97 के स्तर पर बंद हुआ।
Rupee Open- गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरते हुए 13 पैसे की बढ़त के साथ 78.90 पर जाता नजर आया। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.92 पर खुला। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 78.94 के स्तर पर नजर आ रहा था।
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 78.90 का हाई और 78.94 का निचला स्तर देखा गया। वहीं रुपया आज 78.97 के मुकाबले 78.87 पर खुला था।Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि गुरुवार को रुपया 78.65-79.05 के आसपास घूमता नजर आ सकता है ।
इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उठापठक देखने को मिल रही है। बाजार ने अपनी शुरूआती बढ़त गवांई है और मिडकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक शेयरों में आज रौनक, मीडिया और एनर्जी भी जोश देखने को मिल रहा है। हलांकि रियल्टी और फार्मा शेयर कमजोर नजर आ रहे है।
29 जून को इक्विटी बाजार में एफआईआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो एफआईआई भारतीय बाजार में नेट सेलर रहे। कल के कारोबार में 851.06 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 847.46 करोड़ रुपये की खरीदारी की ।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)