Get App

FII की लगातार बिकवाली के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर फिसला

क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और भारतीय इक्विटी मार्केट से एफआईआई की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली भी रुपये पर दबाव बनाए हुए है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 10:25 AM
FII की लगातार बिकवाली के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर फिसला
बुधवार को आए आकंड़ों के मुताबिक हालांकि अमेरिका में अप्रैल में थोड़ी महंगाई कम हुई है लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर है।

आज भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले नया लो हिट किया है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.59 का स्तर छुता नजर आया। जबकि कल यह 77.23 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को आए आकंड़ों के मुताबिक हालांकि अमेरिका में अप्रैल में थोड़ी महंगाई कम हुई है लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर है। जिसके चलते आगे मौद्रिक नीतियों में कड़ाई आने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते ग्लोबल इक्विटी मार्केट में भी दबाव देखने को मिला है। और भारतीय बाजार आज 1.8 फीसदी से ज्यादा टूटे है।

ICICI Securities ने अपने एक नोट में कहा है कि आज भारतीय रुपये के दबाव में बने रहने की संभावना है। जोखिम से दूर रहने के ट्रेड और डॉलर में मजबूती का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और भारतीय इक्विटी मार्केट से एफआईआई की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली भी रुपये पर दबाव बनाए हुए है।

Hot Stocks:बाजार दे रहा रुख बदलने के संकेत, 2-3 हफ्तों में ही जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

इस नोट में आगे कहा है कि देश की नजर अब खुदरा महंगाई आंकड़ो पर लगी रहेगी । उम्मीद है कि अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर लगातार चौथे महीने आरबीआई के कंफर्ट जोन के ऊपर रहेगी। आज दिन के कारोबार में USD-INR (मई वायदा) के 77.25-77.75 कारोबार करने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें