डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी बढ़त, 79.30 के स्तर पर हुआ बंद

रिलायंस सिक्योरिटीज के श्रीराम अय्यर का कहना है कि कच्चे तेल में गिरावट का फायदा रुपये को मिला है और बुधवार को यह बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर इंडेक्स 0.08 फीसदी की मामूली के गिरावट के साथ 106.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 103.94 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 79.30 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज हल्की बढ़त के साथ 79.29 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में आज 79.24 का हाई और 79.31 का लो देखने को मिला है। बता दें कि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.33 के ऑल टाइम लो पर बंद हुआ था।

Rupee Open- रिकॉर्ड लो से रिकवर करते हुए बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 79.24 पर नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज हल्की बढ़त के साथ 79.29 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में आज 79.24 का हाई और 79.31 का लो देखने को मिला है।

बता दें कि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.33 के ऑल टाइम लो पर बंद हुआ था। रिलायंस सिक्योरिटीज के श्रीराम अय्यर का कहना है कि कच्चे तेल में गिरावट का फायदा रुपये को मिला है और बुधवार को यह बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा।


उन्होंने आगे कहा कि आज की बढ़त के बावजूद रुपये पर इकोनॉमिक मंदी और बढ़ते चालू खाते के घाटे का डर का बना हुआ है। तमाम ट्रेडरों और निवेशकों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में चालू घाटे का खाता जीडीपी के 3 फीसदी से ज्यादा के स्तर पर जा सकता है। जो कि पिछले साल जीडीपी का 1.2 फीसदी था।

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

घरेलू बाजार पर नजर डालें तो उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में खरीदारी का मूड कायम है। निफ्टी 15850 के ऊपर है। BAJAJ FINANCE, HUL, ASIAN PAINT और HDFC बाजार को सहारा दे रहे है। बैंक निफ्टी आज OUTPERFORM कर रहा है।

इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.08 फीसदी की मामूली के गिरावट के साथ 106.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 103.94 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।