डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर , 14 पैसे टूटकर 79.52 के स्तर पर हुआ बंद

इंटरबैक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.59 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 79.52 पर जाता नजर आया

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी 0.10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 106.26 पर नजर आ रहा है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 79.52 के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Open- गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 79.52 के स्तर पर जाता नजर आया। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और विदेशी निवेशकों की तरफ से आ रहे फंड से रुपये को सपोर्ट मिला है। फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के आने के पहले USD/INR साइडवेज कारोबार करता नजर आ सकता है।

इंटरबैक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.59 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 79.52 पर जाता नजर आया। जो सोमवार के क्लोजिंग में 11 पैसे की मजबूती दिखाता है। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को रुपया 79.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं मुहर्रम के अवसर पर 09 अगस्त को बाजार बंद था।


Daily Voice : बैंकिग शेयरों से तेजी के मिल रहे संकेत, आईटी शेयरों को लेकर रहें सतर्क

इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी 0.10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 106.26 पर नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 96.05 प्रति बैरल पर नजर आ रहा है।

Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि यूएस सीपीआई आंकड़ों के पहले डॉलर इंडेक्स स्थिर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे हमें रुपया 79.40 -79.80 के बीच घूमता नजर आ सकता है।

8 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1449.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 140.73 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।