डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त , 15 पैसे मजबूत होकर 79.75 पर हुआ बंद

Finrex Treasury Advisors के अजय कुमार भंसाली का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुधवार की क्लोजिंग के मुकाबले हल्की मजबूती के साथ खुला था

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उन्होने आगे कहा कि हालांकि डॉलर इंडेक्स 107 के नीचे फिसल गया। लेकिन जब तक यह फिसलकर 105 के नीचे नहीं आता । डॉलर मजबूत बना रहेगा ।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये मे  मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 79.75 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Rupee Open- गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती हासिल करते हुए 79.77 के स्तर तक जाता नजर आया है। अमेरिकी डॉलर में आई ओवरनाइट कमजोरी के कारण रुपये को सपोर्ट मिला है।


हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, महीने के अंत में इंपोर्टरों की तरफ से आने वाली मांग और ग्लोबल मंदी का डर कुछ ऐसी वजह है जिनके कारण रुपये की बढ़त सीमित रह सकते है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.80 के स्तर पर खुला था और शुरुआती कारोबार में यह पिछले क्लोजिंग से 14 पैसे की बढ़त लेते हुए 79.77 के स्तर पर जाता नजर आया। बता दें कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

Finrex Treasury Advisors के अजय कुमार भंसाली का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुधवार की क्लोजिंग के मुकाबले हल्की मजबूती के साथ खुला था। यूएस फेड ने अपनी ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य महंगाई दर को 2 फीसदी से नीचे लाना है। लेकिन इस कोशिश में यूएस फेड का रुख बहुत आक्रामक नजर नहीं आ रहा।

निफ्टी में जल्द ही 17200 का स्तर मुमकिन, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

उन्होने आगे कहा कि हालांकि डॉलर इंडेक्स 107 के नीचे फिसल गया। लेकिन जब तक यह फिसलकर 105 के नीचे नहीं आता । डॉलर मजबूत बना रहेगा ।

इस बीच भारतीय बाजारों में भी तेजी नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में खरीदारी रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी आई है। वहीं बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

27 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 436.81करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 712.03 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।