डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी शानदार बढ़त, 79.26 पर हुआ बंद

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शानदार शुरुआती होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे बढ़त के साथ खुला

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.76 के मुकाबले 79.53 के स्तर पर खुला।

Rupee Close: डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार बढ़त देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 79.26 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.76 के मुकाबले 79.53 के स्तर पर खुला।

Rupee OPen: शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शानदार शुरुआती होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे बढ़त के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.76 के मुकाबले 79.53 के स्तर पर खुला।

फिलहाल 09.55 बजे के आसपास रुपया 79.39 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।बता दें कि गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.76 के स्तर पर बंद हुआ।


अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, एशिया में मजबूती, SGX NIFTY 1% उछला

इस बीच इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो अगस्त सीरीज की शानदार शुरुआत हुई है। अगस्त सीरीज में निफ्टी 17,000 के पार खुला है। सेंसेक्स, निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही।

28 जुलाई के कारोबार में एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में 1,637.69 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 600.29 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।