अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत दे रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। एक परसेंट उछलकर SGX NIFTY 17 हजार 100 के पार निकला है। कल अमेरिका में DOW 300 POINT से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।
अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत दे रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। एक परसेंट उछलकर SGX NIFTY 17 हजार 100 के पार निकला है। कल अमेरिका में DOW 300 POINT से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।
कल अमेरिकी बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुए। DOW में 332 और NASDAQ में 130 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली जबकि S&P500 में 49 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। यूएस मार्केट की चाल पर नजर डाले तो 11 में से 10 सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली। रियल्टी और यूटिलिटीज शेयरों में 3% से ज्यादा की उछाल देखने को मिला। 65% शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 60% शेयरों में 200 DMA से नीचे कारोबार कर रहे है।
Apple और Amazon ने बेहतर नतीजे पेश किए। Amazon के शेयरों में 12% से ज्यादा की तेजी आई है। Q3 में Apple का रेवेन्यू 2% बढ़ा है जबकि मार्च तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 8% की कमी है। पिछले साल की मार्च तिमाही से रेवेन्यू में 36% कमी है।
इधर US के Q2 GDP ग्रोथ में कमी आई है। निवेशकों को अब ज्यादा दरें बढ़ने की आशंका नहीं है। इस बीच IRON ORE फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिली है।IRON ORE 10% की उछाल के साथ 118.3 डॉलर पर पहुंचा है। चीन में रियल्टी सेक्टर की मदद का असरIRON ORE फ्यूचर्स पर देखने को मिला है। चीन में रुके हुए प्रोजेक्ट के लिए $148bn का फंड इस्तेमाल होगा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 179.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 27,834.63 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.62 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.79 फीसदी चढ़कर 15,008.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 20,174.29 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 3,258.38 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।