Closing Bell: सेंसेक्स 712 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,100 के पार हुआ बंद - share market live sensex nifty nse bse drl hdfc vedanta july 29 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

JULY 29, 2022/ 3:43 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 712 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,100 के पार हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57,570.25 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 228.65 अंक यानी 1.35 फीसदी की मजबूती के साथ 17,158.25 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell - बाजार में Bull का जोश हाई पर रहा। बाजार ने लगाया तेजी का हैट्रिक लगाया। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। मेटल, एनर्जी, IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57,570.25 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 228.65 अंक यानी 1.35 फीसदी की मजबूती के साथ 17,158.25 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell: सेंसेक्स 712 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,100 के पार हुआ बंदStock Market Today Live
JULY 29, 20223:41 PM IST
Closing Bell - बाजार में Bull का जोश हाई पर रहा। बाजार ने लगाया तेजी का हैट्रिक लगाया। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। मेटल, एनर्जी, IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57,570.25 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 228.65 अंक यानी 1.35 फीसदी की मजबूती के साथ 17,158.25 के स्तर पर बंद हुआ।
JULY 29, 20223:07 PM IST

HDFC Q1 Result | मुनाफा 22% बढ़कर 3668.82 करोड़ रुपए पहुंचा, AUM में भी 17% की बढ़त


हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहा है। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 22.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,668.82 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,000.7 करोड़ रुपये पर रहा था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,908.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में HDFC की ब्याज आय 7.7 फीसदी की बढ़त के साथ 4,465 करोड़ रुपये पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में `4,146.7 करोड़ रुपये पर रही थी। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में इसके 4,593.5 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की आय सालाना आधार पर 11,657 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,240 करोड़ रुपये पर रही है। एचडीएफसी की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए 10,288 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि GNPA रेशियों तिमाही आधार पर 1.91 फीसदी से घटकर 1.78 फीसदी पर आ गया है।

JULY 29, 20222:29 PM IST

ICICI Bank में जियोजित की 932 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह

घरेलू ब्रोकरेज हाउस जियोजित आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को लेकर बुलिश नजर आ रहा है। इस स्टॉक पर 27 जुलाई को जारी अपनी रिपोर्ट में जियोजित का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। देश भर में इसकी 5,534 शाखाएं और 13,379 एटीएम है। बैंक के कुल ब्रांच नेटवर्क में से 51 फीसदी सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाके मेंहै । वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली स्टेंडअलोन कमाई सालाना आधार पर 20.8 फीसदी बढ़ती नजर आई है जबकि इसी अवधि में बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सालाना आधार पर 0.12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 4.01 फीसदी पर रही है। इस अवधि में कंपनी की कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 10273 करोड़ रुपये पर देखने को मिली है। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक के डिपॉजिट और एडवांसेस में भी बढ़त हुई है। इसके अलावा बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल रहा है। जियोजित का कहना है कि इन सभी पॉजिटिव फैक्टरों की वजह से मीडियम टर्म में बैंक का प्रदर्शन अच्छा नजर आएगा। जिसको ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 932 रुपये का टारगेट दिया गया है।

JULY 29, 20222:12 PM IST

Mentha Oil Price Today 29 July 2022: मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1018 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो इसमें करेक्शन आ रहा है और ये एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा। आज इसका अभी तक हाई 1,021 रुपये प्रति किलोग्राम और लो 1,013 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल का रेट एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा। ये रेन्ज 980 से 1040 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। साथ ही उन्होंने 920 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने के लिए भी कहा है।

JULY 29, 20221:44 PM IST

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी की बाजार पर राय

गौरव ने कहा कि निफ्टी में जिनके पास पोजीशन है उन्हें इसमें 17300 के स्तर देखने को मिल सकते हैं लेकिन उन्हें 17000 पर सख्त स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। यदि निफ्टी 17000 के नीचे जाता है तो ट्रेडर्स चाहें तो इसमें शॉर्ट कॉल भी ले सकते हैं क्योंकि ये स्तर टूटने के बाद निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

सस्ता ऑप्शन बताते हुए गौरव रत्नपारखी ने कहा कि आज उन्होंने फाइनेंशियल सेक्टर से सस्ता ऑप्शन चुना है। उन्हें कमाई के लिए आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक पुट के दौर पर अच्छा लग रहा है। गौरव ने कहा कि इसकी अगस्त सीरीज की 810 के स्ट्राइक की पुट 19.85 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना भी नहीं भूलना चाहिए।

JULY 29, 20221:33 PM IST

बाजार में तेजी की ट्रेंड कायम, निफ्टी जल्द ही पार कर सकता है 17750 का स्तर : विज्ञान सावंत


वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी अपने 8 हफ्ते के हाई पर ट्रेड कर रहा है। ये इंडेक्स में तेजी कायम रहने के संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने 16793 पर स्थिति पिछले स्विंग हाई को भी पार कर लिया है जिसके चलते लोअर लो और लोअर हाई फॉर्मेशन अप्रभावी हो गया है और बाजार के ट्रेंड के बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

वीकली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI में बढ़त देखने को मिल रही है और यह 50 के ऊपर बना हुआ है। यह भी पॉजिटिव मोमेंटम का ही संकेत है। निफ्टी का ट्रेंड न्यूट्रल से बदलकर पॉजिटिव हो गया है और इसने 16800 के ऊपर स्थित बड़ी बाधा पार कर ली है । आगे हमें निफ्टी में और तेजी देखने को मिल सकती है और इसके लिए अगली बाधा 17400 पर नजर आ रही है। अगर यह निफ्टी यह बाधा भी पार कर लेता है तो 17780 पर उसके लिए अगली बाधा होगी। वहीं अगर निफ्टी 16356 के नीचे फिसल जाता है तो हमारी तेजी की यह धारणा गलत साबित हो जाएगी।

JULY 29, 20221:18 PM IST

Sensex July Return: निवेशकों के लिए जुलाई रहा है कमाई वाला महीना, इस बार भी सेंसेक्स ने दिया 8% रिटर्न

जुलाई ने इस बार भी शेयरों के निवेशकों को खुश किया है। अगर पिछले 15 साल के इतिहास को देखें तो जुलाई महीने में सेंसेक्स (July) ने 11 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस बार एक जुलाई को सेंसेक्स 52,907 अंक पर बंद हुआ था। 29 जुलाई को 11 बजे यह 554 अंक यानी 0.97 फीसदी चढ़कर 57,412 अंक पर था। 30 और 31 जुलाई क्रमश: शनिवार और रविवार होने से बाजार बंद रहेंगे।

इस साल जुलाई में सेंसेक्स 4500 अंक यानी 8.51 फीसदी चढ़ा है। यह लगातार पिछले कई महीनों से मार्केट में गिरावट से निराश इनवेस्ट्स के घाव पर मरहम जैसा है। कॉर्पोरेट डाटाबेस AceEquity के मुताबिक, पिछले 15 साल में कम से कम 6 बार सेंसेक्स ने जुलाई में 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 9 बार इसका रिटर्न 1 फीसदी से ज्यादा रहा है। कुल 11 बार इसका रिटर्न पॉजिटिव रहा है।

जुलाई में सेंसेक्स में पिछले 15 साल में कभी तेज गिरावट नहीं आई है। सबसे ज्यादा 4.86 फीसदी की गिरावट 2019 जुलाई में आई थी। सबसे ज्यादा 8.12 फीसदी का उछाल जुलाई 2009 में आया था। 2021 में सेंसेक्स 0.20 फीसदी चढ़ा था। 2020 में इसमें 7.71 फीसदी तेजी आई थी। 2018 में यह 6.16 फीसदी चढ़ा था।

JULY 29, 202212:57 PM IST

GEPL CAPITAL के Vidnyan Sawant की आज के 3 Buy कॉल जिनमें हो सकती है 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

PI Industries: Buy | LTP: Rs 3,065.80 | इस स्टॉक में 2,849 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ 3,670 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals: Buy | LTP: Rs 715.90 | इस स्टॉक में 645 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ 900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 26 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

L&T Infotech: Buy | LTP: Rs 4,649.10 | इस स्टॉक में 4,200 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ 5,400 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

JULY 29, 202212:46 PM IST

Yes Bank शेयरों की बिक्री और प्राइवेट इक्विटी फंडों के निवेश के जरिए फंड जुटाने पर कर रहा विचार: सूत्र

Yes Bank की आज यानी 29 जुलाई को हो रही बोर्ड मीटिंग में शेयरों की बिक्री के जरिए कर्ज जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा बैंक का बोर्ड बैंक में प्राइवेट इक्विटी फर्मों की तरफ से मिले निवेश के प्रस्तावों पर भी विचार कर सकता है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर यह खबर दी है। इस तरह की खबर भी है कि Carlyle और Advent भी बैंक में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने के फिराक में है। अपने फंड प्रपोजल के तहत बैंक के बोर्ड ने अपना एक नॉमिनी भी रखना चाहते है। हालांकि सभी संबंधित पक्षों ने इस प्रस्ताव के संदर्भ में आई खबर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।हालांकि बाजार को यस बैंक ने किसी बड़े निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के चलते यस बैंक का शेयर पिछले 1 महीने में 20 फीसदी भागा है। इस अवधि में इस स्टॉक ने बैंक निफ्टी और सेंसेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

JULY 29, 202212:13 PM IST

Zomato में बिकवाली का दौर हुआ खत्म, स्टॉक में आगे 73% तक की तेजी मुमकिन

जेफरीज के बाद अब घरेलू ब्रोकरेज हाउस Kotak Institutional Equities भी Zomato के पक्ष में आवाज उठाता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इस हफ्ते के शुरुआत में जेफरीज ने कहा था कि Zomato वर्तमान स्तर से ज्यादा बेहतर वैल्यूएशन का हकदार है। इसी तर्ज पर अब कोटक का कहना है कि Zomato की बिकवाली का दौर खत्म हो चुका है और अब इस स्टॉक में तेजी आएगी। कोटक ने इस स्टॉक की रेटिंग ‘add’ से अपग्रेड करके ‘buy’ रेटिंग देते हुए इसके लिए 79 रुपये का लक्ष्य दिया है । घरेलू ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि हाल ही में इस स्टॉक ने शेयरों के लॉकइन पीरियड की एक्सपायरी के कारण बिकवाली आई थी। अब यह बिकवाली पूरी हो चुकी है। एक्सापायरी के बाद के 2 कारोबारी दिनों में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी टूटा है। उसके बाद से इसमें स्थिरता आई है और निचले स्तरों से इसमें कुछ खरीदारी भी लौटती दिखी है।

फिलहाल 12.10 बजे के आसपास Zomato का शेयर एनएसई पर 1.25 रुपये यानी 2.84 फीसदी की बढ़त के साथ 47 रुपये के आसपास नजर आ रहे है। आज का इस शेयर का डे लो 44.55 रुपये का और डे हाई 47.15 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक लो 40.60 रुपये और 52 वीक हाई 169 रुपये का है। स्टॉक का वॉल्यूम 98,059,573 शेयरों का है। आज यह शेयर 45.60 रुपये पर खुला था। वहीं कल 45.70 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 37,264 करोड़ रुपये है।

JULY 29, 202211:51 AM IST

आईटी शेयर अब बहुत महंगे नहीं , इनमें आगे दिखेगी तेजी: CLSA के विकास जैन

CLSA के इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट विकास जैन का मानना है कि भारतीय आईटी सेक्टर का भरी अनावश्यक हवा अब निकल चुकी है और यह अपने सही वैल्यूएशन के आसपास नजर आ रहा है। ऐसे में जून तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद अब आईटी शेयरों में आगे अच्छी तेजी आने की संभावना है। CNBC-TV18 के साथ हुई अपनी बातचीत में विकास कुमार जैन ने आईटी सेक्टर में एफआईआई की ओनरशिप , इस सेक्टर की स्थिति और इसकी आगे की संभावनाओं पर लंबी बातचीत में की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 महीनों में भारतीय इक्विटी मार्केट एफआईआई की 33 अरब डॉलर की बिकवाली पचा चुका है।

इस समय भारतीय इक्विटी मार्केट में एफआईआई की प्रतिशत हिस्सेदारी पिछले 10 सालों के निचले स्तरों पर है जबकि घरेलू म्यूचुअल फंडों की ओनरशिप अपने रिकॉर्ड हाई पर है. हालांकि पिछली तिमाही में बाजार में रिटेल हिस्सेदारी कुछ घटी है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि 30 जून 2022 क खत्म हुई तिमाही में ऑटो सेक्टर स्टार परफॉर्मर रहा है। वर्तमान में एफआईआई और घरेलू म्यूचुअल फंड दोनों के पोर्टफोलियो में ऑटो सेक्टर की हिस्सेदारी पिछले 5-7 साल की अवधि में सबसे ज्यादा नजर आ रही है। ऑटो सेक्टर ओवरओनरशिप जोन में जाता नजर आ रहा है ।

JULY 29, 202211:34 AM IST

SBI Life Insurance Company पर जानिए क्या है ब्रोकजेज की राय

CITI ने SBI LIFE पर निवेश की रणनीति बताते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,665 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे सभी मोर्च पर अच्छे नजर आये हैं। अपने समकक्ष दूसरी कंपनियों के मुकाबले आगे बेहतर मार्जिन रहने की संभावना है।

MORGAN STANLEY ने SBI LIFE पर निवेश की रणनीति बताते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने कंपनी के शेयर का टारगेट भाव 1500 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी की VNB 16% रही जो कि अनुमान से अधिक है। उनका कहना है कि इस लेवल पर शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर में एसबीआई लाइफ उनकी टॉप पिक है।

GOLDMAN SACHS ने SBI LIFE पर निवेश की रणनीति व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके 1400 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23-24 के लिए VNB अनुमान 11% से बढ़ाकर 17% किया है। इसके साथ ही FY23 में कंपनी को 25% ग्रोथ की उम्मीद भी है।

JULY 29, 202211:18 AM IST

Westlife Development का शेयर 8% भागा, अच्छे नतीजों ने भरा जोश

आज इंट्राडे में Westlife Development के शेयर करीब 8 फीसदी भागते नजर आए है। बता दें कि Westlife Development पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट की मास्टर फ्रेंचाइजी है। 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे है जिसका असर आज इस स्टॉक पर देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के बिक्री आंकड़े ऑल टाइम हाई पर रहे है। इस अवधि में कंपनी ने 538 करोड़ रुपये की बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में पहली तिमाही में सालाना आधार पर 108 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। लगातार तीसरे तिमाही में Westlife Development ने मजबूत प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 16 फीसदी स ज्यादा रही है जबकि इसको 55 करोड़ रुपये का कैश प्रॉफिट हुआ है । पहली तिमाही में कंपनी की प्रति स्टोर औसत बिक्री 6 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी के नतीजों पर JM Financial का कहना है कि लगभग हर मानक पर कंपनी के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। JM Financial ने इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके 12 महीने के टारगेट को 620 रुपये से बढ़ाकर 645 रुपये कर दिया है।

JULY 29, 202211:06 AM IST

SBI Life Insurance का शेयर 8% बढ़कर 52 वीक हाई के करीब, अच्छे नतीजों ने दिखाया असर

आज के इंट्राडे में बीएसई पर SBI Life Insurance के शेयर 8 फीसदी की बढ़त के साथ 1,284 रुपये के आसपास जाते नजर आए। कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है । इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 18 फीसद की बढ़त देखने को मिली है जो कि 263 करोड़ रुपये पर रही है। ग्रॉस रिटर्न प्रीमियम में मजबूत ग्रोथ का फायदा मिला है। जिसके चलते कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 223 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। फिलहाल 10.30 बजे के आसपास एनएसई पर 97.90 रुपये यानी 8.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1289.35 रुपये पर नजर आ रहा है। स्टॉक 7 जनवरी 2022 को बने 1,293 रुपये के 52 वीक हाई के बहुत करीब पहुंचा।

JULY 29, 202210:48 AM IST

कल IFB Industries, Metro Brands ने कराई जोरदार कमाई, आइए डालते है इन शेयरों क्या है Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की राय

IFB Industries- IFB Industries में रिवसल फॉर्मेशन देखने को मिल रहा है जो वर्तमान लेवल से इसमें और तेजी आने का संकेत है। स्विंग ट्रेडरों के लिए 980-975 रुपये का लेवल ट्रेड डिसाइडर लेवल साबित होगा। अगर यह स्टॉक इसके ऊपर जाता है तो इसमें 1,030-1,065. रुपये का लेवल दिख सकता है। वहीं अगर यह स्टॉक 975 रुपये के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 950-925 के स्तर पर जा सकती है।

Metro Brands- डेली और वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने एक मजबूत प्रोमिशिंग प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट फॉर्मेशन बना लिया है। जो इस बात का संकेत है कि इस स्टॉक पर बुल्स पूरी तरह से हावी हो गए है। ब्रेकआउट ट्रेडर के लिए 620-610 रुपये का लेवल काफी अहम होगा। स्टॉक के चार्ट से संकेत मिलता है कि अगर यह स्टॉक इसके लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें 660-680 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है।

Mindtree- इस स्टॉक के चार्ट से संकेत मिलता है कि इस स्टॉक में अभी भी नियर फ्यूचर्स में तेजी बने रहने के सारे संकेत बने हुए है। पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 3,200 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कायमाब रहता है तो फिर इसमें 3,500-3,600 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह स्टॉक 3200 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 3,000-2,950 रुपये पर देखने को मिल सकता है।

JULY 29, 202210:28 AM IST

DR REDDY’S के नतीजों के बाद स्टॉक में 3% से ज्यादा गिरावट, ब्रोकरेजेज से जानिये स्टॉक पोजीशन को घटाएं या बढ़ाएं

MORGAN STANLEY ने DR REDDY’S पर निवेश राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए प्रति शेयर 5,099 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने छोटी अवधि के लिए मैनेजमेंट ने गाइडेंस बरकरार रखा है। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के कमजोर रहे हैं।

GOLDMAN SACHS ने DR REDDY’S पर निवेश राय व्यक्त करते हुए इस स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस 4380 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने FY24-25 के लिए EBITDA अनुमान 5-7% घटाया है। पहली तिमाही के नतीजे कमजोर नजर आये हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के अमेरिकी कारोबार में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

CREDIT SUISSE ने DR REDDY’S पर निवेश राय देते हुए इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 4,050 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23/24/25 के लिए EPS अनुमान 9%/9%/1% घटाया है। अमेरिकी ओरल सॉलिड सेगमेंट में कंपनी बड़ा एक्सपोजर कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा।

JULY 29, 202210:09 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे बढ़कर 79.53 पर खुला, जानिए क्या है करेंट भाव

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शानदार शुरुआती होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे बढ़त के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.76 के मुकाबले 79.53 के स्तर पर खुला। फिलहाल 09.55 बजे के आसपास रुपया 79.39 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।बता दें कि गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.76 के स्तर पर बंद हुआ।

JULY 29, 20229:43 AM IST

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। कंपनियों ने आज भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दाम 2 महीने से स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने वैट पिछले दिनों कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।

JULY 29, 20229:26 AM IST

Sapphire Foods India-निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी ने 7 जनवरी से 26 जुलाई के दौरान खुले बाजार से कंपनी में 21.23 लाख इक्विटी शेयर या 3.34 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। अब इसमें कंपनी की हिस्सेदारी 1.69 प्रतिशत से बढ़कर 5.03 प्रतिशत हो गई है।

JULY 29, 20229:25 AM IST

Results on July 29: आज 29 जुलाई 2022 को HDFC, NTPC, Sun Pharma, Cipla, Indian Oil Corporation, Ashok Leyland, DLF, Emami, Exide Industries, Nazara Technologies, Piramal Enterprises, CARE Ratings, CarTrade Tech, Cholamandalam Investment, CreditAccess Grameen, Deepak Fertilisers, Easy Trip Planners, 3i Infotech, Great Eastern Shipping, GMR Infrastructure, Godrej Agrovet, Heritage Foods, JK Paper, Mahindra Logistics, Metro Brands, Rain Industries, Route Mobile, Strides Pharma Science, Star Health and Allied Insurance Company, Torrent Pharmaceuticals, VST Industries and Zydus Wellness आदि कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

JULY 29, 20229:20 AM IST

Market Open: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुआ है। 09:05 बजे के आसपास सेंसेक्स 508.65 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 57366.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 154.70 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 17084.30 के पार निकला है।

JULY 29, 20229:07 AM IST

Market at Pre-Open: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त केसाथ होती नजर आ रही है। 09:05 बजे के आसपास सेंसेक्स 372.05 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 57,227.23 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 143.50 अंक यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 17000 के पार निकला है।

JULY 29, 20228:50 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि गैप अप ओपनिंग के साथ निफ्टी आज 16,750 के आसपास स्थिति स्विंग हाई क ऊपर जाता नजर आया और इसने 16,800 का जून का हाई भी पार कर लिया। आज बाजार में पूरे दिन बढ़त बनी रही। ऐसे में 16,750-16,800 अब निफ्टी के लिए नियर टर्म सपोर्ट जोन बन गए है। अब जब तक निफ्टी इस सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है तो तब तक इसमें 17000 के स्तर तक जाने की संभावना बनी हुई है। अगर निफ्टी 17000 का स्तर पार कर लेता है तो फिर यह हमें शॉर्ट टर्म में 17,200 तक जाता नजर आ सकता है।

LKP Securities के रुपक डे का कहना है कि निफ्टी पिछले स्विंग हाई के ऊपर चला गया है। जो इसमें और तेजी आने का संकेत है। इसके अलावा शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज का बुलिश क्रॉसओवर भी निफ्टी में शॉर्ट टर्म में तेजी आने के संकेत दे रहा है। अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17000 और 17200 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 16,700 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

JULY 29, 20228:45 AM IST

अब भारत से होगा SGX NIFTY FUTURES का कारोबार

पीएम मोदी देश आज देश के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का उद्घाटन करने वाले हैं। यह देश का पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज है। यह एक्सचेंज गुजरात के GIFT सिटी यानि गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में है।गांधीनगर के इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) कई तरह के प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो और टेक्नोलॉजी सर्विसेज ऑफर करता है। इसकी खासियत है कि इसकी लागत देश के दूसरे एक्सचेंजों और विदेश के एक्सचेंजों के मुकाबले काफी कम है।शुरुआत में IIBX में T+0 सेटलमेंट के साथ 995 प्यूरिटी के एक किलोग्राम और 999 प्यूटिरी के 100 ग्राम गोल्ड में ट्रेडिंग होने की संभावना है। इस एक्सचेंज में सभी कॉन्ट्रैक्ट डॉलर में लिस्टेड हैं। उनका सेटलमेंट भी डॉलर में होगा।

JULY 29, 20228:37 AM IST

TVS मोटर्स के शानदार नतीजे

TVS मोटर ने पहली तिमाही में पेश किए शानदार नतीजे किए। मुनाफा 5 गुना बढ़कर 320 करोड़ पर पहुंचा है। रेवेन्यू में 53% का उछाल देखने को मिला। मार्जिन में भी तगड़ा जंप दिखा।

JULY 29, 20228:36 AM IST

शेयर बाजार अगली रैली की तैयारी में, कुछ इंतजार के बाद लौटेगी रौनक- मिहिर वोरा

शेयर बाजार पिछले कुछ महीने में भारी उतारचढ़ाव से गुजरा है। लेकिन अब शेयर बाजार नई रैली के लिए तैयार है। यह कहना है मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मिहिर वोरा का। वोरा का कहना है कि कोमोडिटी के भाव में हालिया गिरावट के बाद महंगाई का सबसे बुरा दौर निकल चुका है। इस समय शेयर बाजार Wait and Watch कंसोलीडेशन जोन में दिख रहा है। मिहिर वोरा ने बताया कि मानसून के बाद देश में फेस्टिव मौसम शुरू हो जाएगा। उस वक्त एकबार फिर डिमांड में तेजी नजर आएगी। ऐसे में बाजार अपने आपको इस समय अगली तेजी के तैयारी करता नजर आ रहा है।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि कमोडिटी की कीमतों में गिरावट जैसे शॉर्ट टर्म पॉजिटिव संकेतों को देखते हुए लोकल इनवेस्टर भारतीय बाजार में अपना विश्वास बनाए हुए हैं। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें अभी भी तेजी में हैं लेकिन पिछले कुछ हफ्तों के दौरान दूसरी कमोडिटीज की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले 2-3 सालों में इंडियन इकोनॉमी में नई तेजी के लिए निजी सेक्टर के निवेश में बढ़ोतरी की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि सरकार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और डिफेंस सेक्टर में अपना खर्च काफी बढ़ा चुकी है ऐसे में इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियां आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

JULY 29, 20228:34 AM IST

कल कैसी रही बाजार की चाल

भारतीय बाजार में कल लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेत और यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी उम्मीद के मुताबिक रहने के चलते बाजार आज खुश नजर आया और चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1041.47 अंक यानी 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 56,857.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 287.80 अंक यानी 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 16,929.60 के स्तर पर बंद हुआ।

JULY 29, 20228:33 AM IST

मिलेजुले रहे डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे

पहली तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे मिले-जुले रहे। ब्रांड सेल, लीगल सेटलमेंट इनकम के दम पर 108% मुनाफा बढ़ा है। हालांकि रेवेन्यू में महज 6% की बढ़त देखने को मिली है। FY23 में अमेरिका से सिंगल डिजिट में रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस है।

JULY 29, 20228:33 AM IST

अगस्त सीरीज की शुरुआत पर संकेत अच्छे

अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत दे रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। एक परसेंट उछलकर SGX NIFTY 17 हजार 100 के पार निकला है। कल अमेरिका में DOW 300 POINT से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।

JULY 29, 20228:32 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।