डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 2 पैसे बढ़कर 77.64 के स्तर पर हुआ बंद

घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती , कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और भारतीय बाजारों से लगातार हो रही एफआईआई की निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 5:57 PM
डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी आई है और यह 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 102.10 पर नजर आ रहा है।

Rupee Close - डॉलर के मुकाबले रुपये मे बढ़त देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 77.64 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई थी और यह 4 पैसे कमजोर होकर 77.66 के स्तर पर खुला था । वहीं शुक्रवार को रुपया 77.62 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Open- सोमवार को ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 77.62 के स्तर तक जाता नजर आया। हमें विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में आई नरमी से रुपये को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती , कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और भारतीय बाजारों से लगातार हो रही एफआईआई की निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई थी और यह 4 पैसे कमजोर होकर 77.66 के स्तर पर खुला था । वहीं शुक्रवार को रुपया 77.62 के स्तर पर बंद हुआ था।


डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी आई है और यह 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 102.10 पर नजर आ रहा है। लेकिन दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और ब्रेंट फ्यूचर 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 120.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस पिटे स्टॉक में 5 दिनों में आई 10% की तेजी, एक्सपर्ट्स से जाने अब इसमें क्या करें

घरेलू इक्विटी मार्केट में कमजोरी देखने को मिली। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार लाल निशान में खुला था । सेंसेक्स 80.91 अंक यानी 0.15% की गिरावट के साथ 55687.42 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 29.15 अंक यानी 0.18% टूटकर 16555.15 के स्तर पर नजर आ रहा था। आज से RBI की 3 दिनों की MPC बैठक होगी। जानकारों का कहना है कि ब्याज दरें चौथाई से आधा परसेंट तक बढ़ सकती हैं। ऑटो, रियल्टी जैसे रेट सेंसटिव सेक्टर दबाव में देखने को मिल रहा है और सरकारी बैंकों में भी बिकवाली हावी है।

इस बीच 3 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3770.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2360.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।