Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 80 के करीब हुआ बंद

Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि डॉलर के मुकाबले सभी एशियन करेंसी में कमजोरी है। ऑयल कंपनियां और इंपोर्ट्स अभी भी यूएस डॉलर की खरीद कर रहे है जिससे रुपये पर दबाव बन रहा है।

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 6:20 PM
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऑयल आयातकों की तरफ से डॉलर की बढ़ती मांग के चलते डॉलर में बढ़ोतरी आई है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोर होर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 79.99 के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Vs Doller: ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे टूटकर 79.96 के स्तर पर जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऑयल आयातकों की तरफ से डॉलर की बढ़ती मांग के चलते डॉलर में बढ़ोतरी आई है।

फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि ऑयल इंपोर्टरों की तरफ से डॉलर के मांग में तेजी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और बढ़ते व्यापार घाटे के चलते निवेशकों के सेटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है जिसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है।


आज डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर खुला था और खुलने के बाद इसमें कमजोरी बढ़ती नजर आई और यह पिछले क्लोजिंगकी तुलना में 4 पैसे टूटकर 79.96 तक जाता दिखा है।

मंगलवार को रुपया 80.05 के अपने ऑल टाइम लो से रिकवर होते हुए 6 पैसे की मजबूती के साथ 79.92 पर बंद हुआ था।

HUL के नतीजों के बाद प्रभुदास लीलाधर ने स्टॉक पर दी Accumulate रेटिंग, जानिए क्या है टारगेट

Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि डॉलर के मुकाबले सभी एशियन करेंसी में कमजोरी है। ऑयल कंपनियां और इंपोर्ट्स अभी भी यूएस डॉलर की खरीद कर रहे है जिससे रुपये पर दबाव बन रहा है।

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 16 हजार 500 के पार निकला है जबकि सेंसेक्स में भी 700 प्वाइंट का उछाल है। मेटल, IT, एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा जोश में नजर आ रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।