Get App

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 80 के करीब हुआ बंद

Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि डॉलर के मुकाबले सभी एशियन करेंसी में कमजोरी है। ऑयल कंपनियां और इंपोर्ट्स अभी भी यूएस डॉलर की खरीद कर रहे है जिससे रुपये पर दबाव बन रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 6:20 PM
Rupee Vs Doller:  डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 80 के करीब हुआ बंद
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऑयल आयातकों की तरफ से डॉलर की बढ़ती मांग के चलते डॉलर में बढ़ोतरी आई है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोर होर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 79.99 के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Vs Doller: ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे टूटकर 79.96 के स्तर पर जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऑयल आयातकों की तरफ से डॉलर की बढ़ती मांग के चलते डॉलर में बढ़ोतरी आई है।

फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि ऑयल इंपोर्टरों की तरफ से डॉलर के मांग में तेजी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और बढ़ते व्यापार घाटे के चलते निवेशकों के सेटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है जिसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 79.91 के स्तर पर खुला था और खुलने के बाद इसमें कमजोरी बढ़ती नजर आई और यह पिछले क्लोजिंगकी तुलना में 4 पैसे टूटकर 79.96 तक जाता दिखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें