Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट , 81.94 के स्तर पर हुआ बंद

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.8 फीसदी, चाइना करेंसी 0.33 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.36 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.3 फीसदी, थाई बाहत में 0.2 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
19 जून को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा कमजोर होकर 81.94 के स्तर पर खुला है।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 81.94  के स्तर पर बंद हुआ।  बता दें कि 19 जून को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा कमजोर होकर 81.94  के स्तर पर खुला था। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.93 के स्तर पर बंद हुआ था। 09: 48 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 81.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपया का आज का हाई 82.01 के स्तर पर है जबकि डे लो 81.92 पर है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.8 फीसदी, चाइना करेंसी 0.33 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.36 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.3 फीसदी, थाई बाहत में 0.2 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा।

इस बीच पिछले हफ्ते 16 जून को ब्रेंट क्रूड के भाव में 2.4% की तेजी रही। जिसके बाद भाव 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। WTI क्रूड ऑयल का भाव भी 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। चीन में डिमांड बढ़ने की उम्मीद की वजह से कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली।


आनंद राठी के जिगर एस पटेल के तीन पसंदीदा शेयर जो अगले तीन हफ्तों में ही करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई

इधर डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 102.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.370 पर है जबकि डे लो 102.25 पर है।

इधर पिछले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने घरेलू बाजार से करीब 6,644 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान घरेलू संस्तागत निवेशकों नने 1,320 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। जून महीने में अब तक FIIs ने कुल 6,886 करोड़ रुपए और DIIs ने 4,329 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।