डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 81.94 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि 19 जून को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा कमजोर होकर 81.94 के स्तर पर खुला था। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.93 के स्तर पर बंद हुआ था। 09: 48 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 81.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपया का आज का हाई 82.01 के स्तर पर है जबकि डे लो 81.92 पर है।
