Rupee Close: डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 82.43 के स्तर पर हुआ बंद

बाजार की नजर आज आनेवाले मई रिटेल महंगाई के आंकड़े लगी है। रॉयटर्स के मुताबिक मई में CPI महंगाई करीब 4.5% रह सकती है। अमेरिका में महंगाई आंकड़े और FOMC की बैठक भी है। बाजार को फेड से ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:44 PM
डॉलर इंडेक्स में लगातार गिरावट बढ़ रही है। डॉलर 103.127 के स्तर तक लुढ़क गए हैं जो कि 3 हफ्तों का निचला स्तर है।

Rupee Close: डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 82.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 82.44 के स्तर पर खुला था। जबकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.20 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैस की बढ़त दिखा रहा और यह 82.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 82.46 पर है जबकि इसका डे 82.40 पर है।

बाजार की नजर आज आनेवाले मई रिटेल महंगाई के आंकड़े लगी है। रॉयटर्स के मुताबिक मई में CPI महंगाई करीब 4.5% रह सकती है। अमेरिका में महंगाई आंकड़े और FOMC की बैठक भी है। बाजार को फेड से ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की उम्मीद है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले थाई बाहत में 0.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.23 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.3 फीसदी, चाइना की रॅन्मिन्बी में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं ताइवान डॉलर में 0.14 फीसदी, जापानी येन में 0.23 फीसदी और दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


Hot Stocks : केमप्लास्ट सनमार और United Spirits के शेयरों में शॉर्ट टर्म में दिख रहे शानदार कमाई के मौके

इस बीच डॉलर इंडेक्स में लगातार गिरावट बढ़ रही है। डॉलर 103.127 के स्तर तक लुढ़क गए हैं जो कि 3 हफ्तों का निचला स्तर है। इधर शुक्रवार को $78 के करीब कारोबार करने वाला ब्रेंट आज $74 के नीचे कारोबार कर रहा है। WTI भी $70 के नीचे फिसल गया । Goldman Sachs ने 1 साल में तीसरी बार डाउनग्रेड कर दिसंबर 2023 में भाव $86 तक रहने का अनुमान जताया है।वहीं बाजार में अजरबैजान समेत कई देशों ने सप्लाई बढ़ा दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।