Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, 22 पैसे टूटकर 79.97 के स्तर पर हुआ बंद

20 सितंबर को एफआईआई ने 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की है जबकि डीआईआई ने 131.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी दिखाता नजर आया और रुपया 79.79 के स्तर पर खुला।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे कमजोर होकर  79.97 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी दिखाता नजर आया और रुपया 79.79 के स्तर पर खुला था।

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी दिखाता नजर आया और रुपया 79.79 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.25 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.84 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 2 पैसे मजबूत होकर 79.75 के स्तर पर बंद हुआ था। आज बाजार की नजर यूएस फेड की मीटिंग पर लगी हुई है। अमेरिकी फेड ब्याज दरों में 0.75-1% की बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं 2011 के बाद पहली बार अमेरिका की 10 सालों की यील्ड 3.56 पर है जबकि 15 सालों की ऊंचाई पर अमेरिका की 2 सालों की यील्ड पहुंची है।


Share Market Today: अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन

इस बीच इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो US फेड के अहम फैसलों से पहले बाजार वेट एंड वॉच मोड में नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहे हैं लेकिन मिडकैप हरे में है। मेटल, एनर्जी बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं। फेड पॉलिसी से पहले निवेशकों का डिफेंसिव पर दांव लगा रहे है। FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। BRITANIA, HUL, MARICO 3 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहा है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 20 सितंबर को एफआईआई ने 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की है जबकि डीआईआई ने 131.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।