Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में आज गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 79.78 के स्तर पर बंद हुआ है।हालांकि आज रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे मजबूत होकर 79.68 के स्तर पर खुला था।
Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे मजबूत होकर 79.68 के स्तर पर खुला। वहीं 16 सितंबर यानी शुक्रवार के कारोबार रुपया 79.74 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.26 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.62 के स्तर पर नजर आ रहा था।
इधर अमेरिकी फेड बुधवार को ब्याज दरें बढ़ा सकता है। फेड ब्याज दरों में 0.75-1% की बढ़ोतरी कर सकता है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक भी दरें बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। BoE, BoJ, सेंट्रल बैंक ऑफ चीन भी दरें बढ़ा सकता है। बता दें कि फेड की बैठक 20-21 सितंबर को होने वाली है।FEDEX ने कहा है कि अनुमान से कमजोर तिमाही आने की आशंका है। बढ़ती महंगाई का कारोबार पर बुरा असर दिख सकता है।
वहीं इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है सेंसेक्स नीचे से करीब 700 प्वाइंट सुधरा है। वहीं निफ्टी भी 17600 के ऊपर निकला है। INFOSYS, HDFC TWINS और M&M बाजार को सहारा दे रहा है। बैंक निफ्टी आज भी OUTPERFORM कर रहा है।
16 सितंबर को एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने भारतीय बाजार से 3,260.05 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी जबकि डीआईआई ने 36.57 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।