Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 81.95 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर इंडेक्स की चाल सपाट नजर आ रही है। डॉलर इंडेक्स आज 102.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं कल डॉलर इंडेक्स 102.07 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.08 के स्तर पर है जबकि डे लो 102.01 के स्तर पर है

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर इंडेक्स की चाल सपाट नजर आ रही है। डॉलर इंडेक्स आज 102.07 के स्तर पर नजर आ रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 81.95 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि 22 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे मजबूत होकर 81.93 के स्तर पर खुला। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.04 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.07 बजे के आसपास रुपया 81.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 81.95 के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि डे लो 81.90 के स्तर पर नजर आ रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

इसी बीच डॉलर इंडेक्स की चाल सपाट नजर आ रही है। डॉलर इंडेक्स आज 102.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं कल डॉलर इंडेक्स 102.07 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.08 के स्तर पर है जबकि डे लो 102.01 के स्तर पर है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में दबाव देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया करेंसी 0.93 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी, मलेशिया रिंग्गित0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चाइना करेंसी 0.15 फीसदी, फिलिशिपियन पेसो में 0.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जापान येन में 0.1 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। इस बीच इंडोनेशिया रुपिया 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।


उधर बुधवार को कैश मार्केट में विदेशी और घरेलू निवेशकों की ओर से खरीदारी देखने को मिली। कल कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4013 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 550 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

Stock Market LIVE Updates: रिकॉर्ड स्तर के करीब निफ्टी, आईटी शेयरों में दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।