डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 82.10 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि 14 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत मजबूत के साथ हुई थी । डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 82.28 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 82.37 के स्तर पर बंद हुआ था। 09:45 बजे के आसपास रुपया 82.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इधर डॉलर इंडेक्स वायदा में 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 103.23 पर कारोबार पर सेटल हुआ था। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.17 रुपये के आसपास है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 103.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले थाई बाहत में 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। जापानी येन में 0.13 फीसदी और हैंगसेग डॉलर 0.04 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। वहीं दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.34 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है। मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.1 फीसदी और ताइवान डॉलर में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है।
अब बाजार की नजर 15 जून को ECB और 16 जून को बैंक ऑफ जापान की बैठक पर है। वहीं रूस, नाइजीरिया, UAE और ईरान के उत्पादन बढ़ाने से कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। हालांकि डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 103 के नीचे बना हुआ है। जिसके कारण सोने की कीमतों को निचले स्तरों से सपोर्ट भी मिल रहा है।
आज देर रात अमेरिकी फेड दरें पर फैसला लेगा।FOMC ने क्या फैसला लिया फेड प्रेसिडेंट जेरोमी पॉवेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया को बताएंगे।आज अमेरिका के मई के PPI और क्रूड इन्वेंटरी के आंकड़े भी आएंगे। UK के GDP, ट्रेड बैलेंस और इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन के आंकड़ें आएंगे। ये सभी आंकड़े इस लिए भी जरूरी है क्योंकि UK की इकोनॉमी मंदी की चपेट में है और के GDP निगेटिव है।