डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी कमजोरी, 3 पैसे टूटकर 79.63 के स्तर पर हुआ बंद

बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट नजर आई। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत 79.60 के मुकाबले 79.54 पर खुला

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिलहाल 11.00 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे टूटकर  79.63 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया  6 पैसे मजबूत 79.60 के मुकाबले 79.54 पर खुला था।

Rupee Open- बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट नजर आई। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत 79.60 के मुकाबले 79.54 पर खुला। वहीं कल के कारोबार में रुपए ने नया रिकॉर्ड लो बनाया था और डॉलर के मुकाबले रुपया आज 16 पैसे गिरकर नया रिकॉर्ड लो 79.60 पर बंद हुआ था। फिलहाल 11.00 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

डॉलर इंडेक्स अक्टूबर 2002 के बाद से अपने उच्चतम स्तर 108 के पार निकल गया है। क्रूड के भाव भारतीय बाजार में जोश भर सकते हैं । मजबूत डॉलर और डिमांड घटने की आशंका से कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आया है।


Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो खरीदें इंडियन बैंक, ईआईडी पैरी और अडानी विल्मर के शेयर्स

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो बाजार में खरीदारी का मूड दिखा है। निफ्टी 16100 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। मिडकैप शेयरों में तेजी ज्यादा देखने को मिली। वहीं एनर्जी को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बढ़त देखने को मिला।

इस बीच कल आए महंगाई और ग्रोथ के मोर्चे पर राहत की खबर मिली है। जून में 7.1% के साथ रिटेल महंगाई की रफ्तार में हल्की गिरावट देखने को मिला। वहीं मई में IIP ग्रोथ 7.1% से बढ़कर 19.6% हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।