डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 79.64 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 79.68 के स्तर पर जाता नजर आया

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 5:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.60 के स्तर पर खुला और 79.68 के स्तर पर जाता दिखा।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 79.64 के स्तर पर बंद हुआ है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.60 के स्तर पर खुला और 79.68 के स्तर पर जाता दिखा। जो कल की क्लोजिंग से 23 पैसे की गिरावट दिखाता है।

वहीं बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे बढ़कर 79.45 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.35 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.66 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 79.68 के स्तर पर जाता नजर आया। विदेशी बाजार में रुपये के मुकाबले डॉलर की मजबूती और घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती रुपये की चाल पर अपना असर दिखा रही है।


इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.60 के स्तर पर खुला और 79.68 के स्तर पर जाता दिखा। जो कल की क्लोजिंग से 23 पैसे की गिरावट दिखाता है।

वहीं बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे बढ़कर 79.45 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.35 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.66 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

Adani Group को श्रीलंका में एनर्जी प्रोजेक्टस के लिए अस्थायी मंजूरी मिली

इक्विटी मार्केट की चाल पर वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17900 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी आज OUTPERFORM कर रहा है। मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच रियलिटी शेयरों, FMCG और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। नए शिखर पर NIFTY FMCG INDEX पहुंचा है। गोदरेज कंज्यूमर, डाबर और रेडिको में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

17 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2347.22 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 510.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।