Get App

Rupee At Record Low: रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.05 पर पहुंचा

Rupee At Record Low: 15 मई को अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.86 के लेवल पर खुला। उसके बाद इस पर दबाव बढ़ गया। करीब तीन बजे इसने 96 का लेवल पार कर लिया। इससे पहले रुपया इस लेवल पर नहीं आया था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 15, 2026 पर 3:44 PM
Rupee At Record Low: रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.05 पर पहुंचा
15 मई को लगातार चौथे दिन रुपये में गिरावट आई।

Rupee At Record Low: रुपया गिरकर 15 मई को रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले यह पहली बार 96 के पार पहुंचा है। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है। इससे लगातार चौथे दिन रुपये में गिरावट आई। हालांकि, यह डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 95.97 के लेवल पर क्लोज हुआ। रुपया पहली पर इस लेवल पर बंद हुआ।

पहली बार रुपया 96 के पार

15 मई को अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.86 के लेवल पर खुला। उसके बाद इस पर दबाव बढ़ गया। करीब तीन बजे इसने 96 का लेवल पार कर लिया। इससे पहले रुपया इस लेवल पर नहीं आया था। फॉरेक्स डीलर का कहना है कि डॉलर की डिमांड बढ़ी है, जिससे रुपया गिर रहा है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और शेयर बाजार में विदेशी फंडों की बिकवाली का असर भी रुपये पर पड़ा है।

एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें