Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 8 पैसे गिरकर 83.37 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान डॉलर 0.38 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.32 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत और साउथ कोरिया करेंसी में 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं जापान येन और फिलीपींस पेसो में 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 5:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बता दें कि विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर 24 नवंबर को समाप्त सप्ताह में आरबीआई का भंडार 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.94 अरब डॉलर हो गया।

Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोर होकर 83.37 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी।  रिजर्व बैंक के लगातार हस्तक्षेप के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली बढ़त के साथ खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.26 के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.29 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर 24 नवंबर को समाप्त सप्ताह में आरबीआई का भंडार 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.94 अरब डॉलर हो गया। वहीं 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.077 अरब डॉलर बढ़कर 595.397 अरब डॉलर हो गया। जबकि इसके पिछले हफ्ते में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.321 अरब डॉलर हो गया।

इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 103.21 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डॉलर इंडेक्स बीते हफ्ते 103.26 पर बंद हुआ था।

इधर एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान डॉलर 0.38 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.32 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत और साउथ कोरिया करेंसी में 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं जापान येन और फिलीपींस पेसो में 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं चाइना करेंसी में 0.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने एक बयान में कहा है कि दरों में बढ़ोतरी करने से महंगाई पर ब्रेक लगाने में मदद मिली और सख्ती की रणनीति का असर देखने को मिला है। महंगाई दर 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2024 से अमेरिका में महंगाई दर 2.5% पर आ सकता है।

मार्च में फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। COMEX पर सोने का भाव 2148 डॉलर के पार निकला है। आज भी सोने का भाव $2100 के पार निकला है। लगातार तीसरे महीनों कीमतों में उछाल आया है। 3 महीनों में करीब 13% तक दाम चढ़े।

शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में 2% तक की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड करीब 2.5% फिसलकर 79 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। जबकि, WTI क्रूड का बाव 74 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब है। गुरुवार को OPEC+ देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में 22 लाख बैरल प्रति दिन कटौती करने का फैसला लिया है। उसमें सऊदी अरब और रूस से करीब 13 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।