Get App

रुपये की जोरदार वापसी, 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, क्रूड और FII इनफ्लो का दिखा असर

Rupee vs Dollar: 94.50 पर कमजोर खुलने के बाद रुपये ने पलटी मारी और 6 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। महंगे क्रूड और मजबूत डॉलर के बीच FII की खरीदारी ने सहारा दिया। जानिए आगे रुपये की चाल किन बातों पर टिकी है।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 11:47 AM
रुपये की जोरदार वापसी, 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, क्रूड और FII इनफ्लो का दिखा असर
94.50 पर कमजोर खुलने के बाद रुपये ने पलटी मारी और 6 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया।

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया शुक्रवार, 6 नवंबर को डॉलर के मुकाबले 94.08 तक मजबूत हो गया। ये 7 मई के बाद रुपये का सबसे मजबूत इंट्राडे स्तर है, यानी करीब 6 महीने का ऊपरी स्तर। खास बात ये है कि दिन की शुरुआत रुपये के लिए अच्छी नहीं थी और ये कमजोर होकर खुला था।

कमजोर शुरुआत के बाद पलटा रुपया

शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 94.50 पर खुला। गुरुवार को ये 94.41 पर बंद हुआ था, यानी शुरुआत में ही 9 पैसे की कमजोरी आई। इसके बाद रुपये ने धीरे-धीरे वापसी की। पहले ये 94.36 तक सुधरा और फिर और मजबूत होकर 94.08 तक पहुंच गया।

यहां एक बात समझनी जरूरी है। रुपये का नंबर जितना नीचे आता है, रुपया उतना मजबूत होता है। 94.08 का मतलब है कि 1 डॉलर खरीदने के लिए अब 94.08 रुपये देने होंगे। पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 33 पैसे और दिन के शुरुआती स्तर से 42 पैसे मजबूत हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें